वाराणसी में सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बस, 21 तीर्थयात्री हुए घायल
बस चालक को नींद आने के कारण वाराणसी के मिर्जामुराद में एक तीर्थयात्री बस ट्रक से टकरा गई, जिससे चालक ...और पढ़ें
-1794026577908_m.webp)
HighLights
मिर्जामुराद में बस-ट्रक की टक्कर से 21 तीर्थयात्री घायल हुए।
बस चालक को नींद आने के कारण हुआ यह दर्दनाक हादसा।
घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया, सभी खतरे से बाहर।
जागरण संवाददाता,मिर्जामुराद। मेंहदीगंज गांव स्थित हाईवे पर शुक्रवार की देर रात दो बजे ट्रक के पिछले हिस्से में तीर्थयात्रियों से भरी बस जा भिड़ी। हादसे में चालक समेत 21 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना का कारण बस चालक को नींद आना बताया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल भेजवाया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला।
पश्चिम बंगाल प्रांत के नदिया कोतवाली अंतर्गत कृष्णानगर निवासी चालक समूल अचार बस में महिला-पुरुष 60 यात्रियों को लेकर बीते 28 अक्टूबर को दर्शन-पूजन कराने हेतु निकला। गया (बिहार), प्रयागराज समेत मथुरा-वृंदावन का दर्शन-पूजन कराने के बाद यात्रियों को लेकर वापस लौटते समय वाराणसी- प्रयागराज एनएच 19 मार्ग पर मिर्जामुराद थानांतर्गत भिखारीपुर गांव के पास नींद आ जाने से आगे-आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराया।
बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही यात्री घायल हो गए और यात्रियों की चीख-पुकार से हड़कंप मच गया। ढाबा कर्मियों की सूचना पर थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा व खजुरी चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवा कर एंबुलेंस की मदद से जक्खिनी स्थित सीएचसी भेजवाया, जहां से 16 यात्रियों को शहर के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसे में दुर्गा, मैली, सुखे विश्वास, सपोंदास, विश्वजीत, तोमिला, जुमारानी, रुमाली, सपना, सुला विश्वास, सिजोई, ज्योति, सकुन, लीना, प्रदीप डे, लोक्खी घोष, सेफाली दास, गुरुदसी सरकार, गौरीशंकर, पूर्णिना व माला सौदार घायल हो गए।घायलो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।