विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: सिगरा थाना के पास हुक्का बार... बंद कमरों के पीछे की काली कहानी; छापेमारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Tue, 19 Sep 2023 06:45 AM (IST)

Varanasi Crime News बनारस में कई जगहों पर हुक्का बार का संचालन हो रहा है। पुलिस को इसकी जानकारी भी ...और पढ़ें

बनारस में कई जगहों पर हुक्का बार का संचालन हो रहा है। (File Photo)
बनारस में कई जगहों पर हुक्का बार का संचालन हो रहा है। (File Photo)

वाराणसी, जागरण संवाददाता। सिगरा थाना के पास एक अपार्टमेंट में संचालित होने वाला हुक्का बार उन आरोपितों का अड्डा था जिनकी वजह से मेरी बेटी की मौत हुई। यह कहना है किशोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने वाली महाराणा प्रताप कालोनी, गुरुबाग की किशोरी के पिता का। उनका आरोप है कि बेटी को आरोपित हुक्का बार में ले जाते थे और नशे की हालत में उसकी आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते थे।

बनारस में हुक्का बार का अड्डा

बनारस में कई जगहों पर हुक्का बार का संचालन हो रहा है। पुलिस को इसकी जानकारी भी है लेकिन उनकी आंखें बंद रहती है। हुक्का बार के ग्राहक ज्यादातर किशोर हैं। वो निकोटिन का नशा चखने हुक्का बार पहुंचते हैं फिर इसके चंगुल में कुछ इस कदर फंसते हैं कि वापस निकलना ही मुश्किल हो जाता है। अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए अपराध का रास्ता भी अपना लेते हैं। गांव-गिरांव के हुक्के के मुकाबले हुक्का बार में फ्लेवर्ड हुक्का का चलन है। मैजिक कोल के धुएं में हुक्के का जायका लेने वालों का बढ़ता रुझान हुक्का बार संचालकों मोटी कमाई करा रहा है।

यह भी पढ़ें: Varanasi: काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में अचानक पहुंचे CM योगी, वितरित किया प्रमाण पत्र

बंद कमरों में उड़ता है धुआं

रेस्टोरेंट तो कहीं गेम जोन के बहाने हुक्का बार बंद कमरों के पीछे संचालित हो रहे हैं। यहां तक पहुंचने की अनुमति उसी होती है जो इसका ग्राहक होता है। यहां समय बिताने की कीमत घंटों के हिसाब से चुकानी होती है। हुक्का बार में फ्लेवर हुक्का के साथ नशा भी परोसा जा रहा है। यहां आने वाले किशोर इसके लती हो रहे हैं। नशे की यह लत उनके करियर को बर्बाद करने के साथ ही अपराध की ओर धकेलती है। बीते कुछ सालों के अपराध को देखें तो इसे अंजाम देने वाले किशोर या नवयुवक है। अपने शौक व नशे की लत के लिए रुपये जुटाने के लिए अपराध करने लगते हैं।

पसंद का गाना बजाने को लेकर हुक्का बार में मारपीट

अवैध हुक्का बार में पसंद का गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में जमकर चाकू व ईंट-पत्थर चलने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। घटना बीते वर्ष 20 मई को हुई थी। फूलपुर थाना क्षेत्र के मीराशाह पिंडरा स्थित होटल के ऊपरी तल पर कुछ लोग होटल मालिक से एक हाल किराये पर लेकर अवैध ढंग से हुक्का बार चला रहे थे।

पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा हुक्का बार

बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित किए जा रहे हुक्का बार में पुलिस ने इस वर्ष पांच जून को छापा मारा था। लक्ष्मी माता मंदिर सोनातालाब के समीप चल रहे हुक्का बार में पुलिस के छापे की भनक लगते ही संचालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके से हुक्का, पाइप, मादक पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद कर आठ लोगों को हिरासत में लिया था।

हुक्का बार में आने वाले किशोरों से लोग रहे परेशान

तेलियाबाग क्षेत्र में दो रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार संचालित करने के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों रेस्टोरेंट से आठ हुक्का मिले हैं। चारों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर अदालत में पेश किया। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। हुक्का बार संचालन की सूचना चेतगंज थाने की पुलिस को स्थानीय लोगों ने दिया था वह लोग यहां आने वाले किशोरों की हरकतों से परेशान थे। कैफे की आड़ में हुक्का बार का संचालन कोरोना काल में लाकडाउन के दौरान संत रघुवर कालोनी में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। पुलिस एक कैफे के बाहर भीड़ देख कर छापा मारी तो मामले का खुलासा हुआ। हुक्का बार से चार लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।