विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बदलाव, अब चांदी के जेवर की जगह मिलेगा महंगा तोहफा, सहायता राशि भी बढ़ी

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:30 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 03:32 PM (IST)

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बदलाव किया गया है, अब चांदी के जेवर की जगह मूल्यवान तोहफे दिए जाएंगे और ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव।

HighLights

  1. चांदी के जेवर की जगह अब मूल्यवान तोहफे मिलेंगे।

  2. वधू के खाते में ₹4,000 बढ़कर ₹64,000 जमा होंगे।

  3. बढ़ते चांदी के दामों के कारण योजना में बदलाव हुआ।

राघवेन्द्र शुक्ल, वाराणसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकार ने बदलाव कर दिया है। प्रदेश के सभी जनपदों में योजना के तहत होने वाली शादियों में अब चांदी के जेवर नहीं दिए जाएंगे। बढ़ते रेट की वजह से वजन घटना प्रमुख कारण है। इसके बदले वधू को अब मूल्यवान तोहफे मिलेंगे। खाते की रकम भी चार हजार बढाकर 64,000 रुपये कर दी गई है।

वाराणसी में 1210 विवाह कराने का लक्ष्य है और अब तक 628 शादियां हो चुकी है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में 582 जोड़ों के शादी की तैयारी में समाज कल्याण विभाग जुट चुका है।

योजना के तहत एक बेटी की शादी पर सरकार एक लाख रुपये खर्च करती है। बदलाव के पहले इस राशि में से 15,000 रुपये विवाह खर्च, 60000 बेटी के खाते में और 25000 रुपये मूल्य का चांदी का जेवर मिलता था।

जेवर में 30 ग्राम 65 टंच की एक जोड़ी पायल व 10 ग्राम 65 टंच की दो जोड़ी बिछिया शामिल थी। जब चांदी के रेट बढ़े तो वजन पर असर पड़ने लगा था। ऐसे में नियम बदले। बदलाव के बाद विवाह खर्च की राशि तो यथावत है लेकिन चांदी के जेवर की जगह 21 हजार रुपये का गिफ्ट दिया जाएगा।

खाते की धनराशि भी चार हजार रुपये बढ़ाकर 64000 कर दी गई है। गिफ्ट के रूप में फाइबर बाक्स मिलेगा। इसमें मेकअप के सामान होंगे। पांच साड़ी के अलावा डिनर सेट, कुककर, ट्राली बैग, आयरन प्रेस, सीलिंग फैन, कंबल, मैट्रेस जैसे कई सामान भी मिलने हैं।

ऐसे चढ़ता उतरता रहा चांदी

मार्च 2025 में चांदी का रेट 1.03 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था। जो अगस्त-सितंबर तक यह 1.20 लाख पहुंचा। सितंबर में 1.38 लाख व दिसंबर में 2.14 लाख पहुंचा। नवंबर 2026 में 2.02 लाख जबकि इसके पहले जून में रेट चार लाख पहुंच गया था।

नए नियम में चांदी के सामान अब नहीं दिए जाएंगे। 25 हजार रुपये मूल्य के चांदी के जेवर की जगह 21 हजार रुपये के गिफ्ट दिए जाएंगे। खाते में 60 की जगह 64 हजार रुपये जाएंगे। सभी सामानों की गुणवत्ता मैं स्वयं देख रहा हूं। -गिरीश चंद्र दूबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी।

यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में 528 युवक-युवतियों को मिली नौकरी, बलिया में 26 कंपनियों ने 1203 अभ्यर्थियों की लिया इंटरव्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।