विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election 2022 : वाराणसी के सेवापुरी से भाजपा-अद गठबंधन के नीलरतन नीलू को दूसरी बार मिली जीत

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 11:17 AM (IST)Updated: Thu, 10 Mar 2022 10:10 PM (IST)

Sevapuri Chunav News करीब डेढ़ वर्ष से विधायक भाजपा-अद गठबंधन के नीलरतन नीलू अस्वस्थ चल रहे हैं। घर में ही ...और पढ़ें

वाराणसी संसदीय क्षेत्र स्थित सेवापुरी विधानसभा सामान्य सीट है।
वाराणसी संसदीय क्षेत्र स्थित सेवापुरी विधानसभा सामान्य सीट है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : विधान सभा चुनाव 2022 के हाल संख्या तीन में  सेवापुरी विधान सभा सीट की गिनती शुरू होते ही भाजपा अपना दल एस के नील रत्न पटेल नीलू ने जो बढ़त बनाई वह लगातार जारी रही। नीलू ने 10 राउंड की गिनती के बाद 8425 मतों की बढ़त बना ली। नीलू को 35644 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी सपा के पूर्व सुरेन्द्र सिंह पटेल को 27219 मत मिले। तीसरे स्थान पर बसपा के अरविंद कुमार त्रिपाठी रहे जिन्हे 8488 मत मिले।

गिनती शुरू हुई तो सबसे पहले कार्मिकों, दिव्यांग, बुजुर्ग के पोस्टल बैलेट व डाक मत आदि की गिनती शुरू हुई। वाराणसी संसदीय क्षेत्र स्थित सेवापुरी विधानसभा सामान्य सीट है। विधायक अपना दल एस के नीलरतन नीलू हैं। नीलू को इस बार भाजपा ने अपने सिंबल से उतारा है। पहले राउंड में नीलू को 3678 मत मिले। वह 838 मतों से आगे हो गए। करीब डेढ़ वर्ष से नीलू अस्वस्थ चल रहे हैं। घर में ही रहना हो रहा है। इसके बावजूद उन्हें निराश नहीं किया। उनके पक्ष में यह है कि उन्होंने काम किया है। सेवापुरी को नीति आयोग ने माडल ब्लाक बनाया है। यहां पालिटेक्निक व महिला कालेज, बस चाॄजग प्वाइंट, फायर स्टेशन, सड़क निर्माण आदि उल्लेखनीय है। जातिगत समीकरण व दलगत गठबंधन से नीलरतन पटेल की स्थिति मजबूत नजर आ रही है लेकिन सपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल दो विधायक रह चुके हैं तो उनका भी दावा मजबूत नजर आ रहा है।

वाराणसी के आठ विधानसभा सीट के जीते प्रत्‍याशी

पिंडरा : डा. अवधेश सिंह

शिवपुर : अनिल राजभर (मंत्री)  

सेवापुरी : नील रतन सिंह पटेल

अजगरा : टी राम

रोहनियां : सुनील पटेल (अद-एस)

वाराणसी उत्तरी: रवींद्र जायसवाल (मंत्री)  

वाराणसी दक्षिण : डा. नीलकंठ तिवारी (मंत्री)  

वाराणसी कैंट : सौरभ श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें : UP Election Result 2022 : वाराणसी में भाजपा की जीत पर बुलडोजर के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न

29वें चक्र के बाद कुल प्राप्‍त मत

नील रतन सिंह- भाजपा- 104913

सुरेंद्र सिंह पटेल- सपा- 82234

अरविंद कुमार त्रिपाठी-बसपा- 24006

करीब डेढ़ वर्ष से विधायक अस्वस्थ चल रहे हैं। घर में ही रहना हो रहा है। पक्ष में यह है कि इन्होंने काम किया है। सेवापुरी माडल ब्लाक, पालिटेक्निक व महिला कालेज, बस चार्जिंग प्वाइंट, फायर स्टेशन, सड़क निर्माण आदि उल्लेखनीय है। सपा व अपना दल में घमासान होने की उम्मीद है। जातिगत समीकरण व दलगत गठबंधन से नीलरतन पटेल की स्थिति मजबूत नजर आ रही है लेकिन सपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल दो विधायक रह चुके हैं तो उनका भी दावा मजबूत नजर आ रहा है।

सेवापुरी क्षेत्र के प्रत्याशी

-भाजपा के नील रतन पटेल नीलू : 3678

-सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल : 2840

-बसपा के अरविंद : 879

3- कांग्रेस अंजू : 37

विधानसभा का विवरण

मतदान का कुल राउंड--29

कुल पड़े मत--220789

कुल पड़े महिलाओं के मत-104388

कुल पड़े पुरुषों के मत-116401

कुल मत प्रतिशत-63.95

क्षेत्र में कुल मतदाता-345294

क्षेत्र में कुल महिला-158121

क्षेत्र में कुल पुरुष-18757

क्षेत्र में अन्य मतदाता-16

कुल बूथ-400

ये हैं मतदाता

1- नील रतन सिंह-भारतीय जनता पार्टी

2-सुरेंद्र सिंह पटेल- समाजवादी पार्टी

3- अंजू-इंडियन नेशनल कांग्रेस

4-अरविंद कुमार त्रिपाठी-बहुजन समाज पार्टी

5- कैलाश- आम आदमी पार्टी

6- गुरु प्रसाद सिंह-लोकबंधु पार्टी

7-जयप्रकाश- इंसाफवादी पार्टी

8-सुरेंद्र -जन अधिकार पार्टी

9-संतोष- मौलिक अधिकार पार्टी

10-मनोज कुमार चौबे- निर्दलीय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।