Move to Jagran APP

Poorvanchal Election Result 2022 : वाराणसी, मीरजापुर और सोनभद्र में खिला कमल, आजमगढ़-गाजीपुर में दौड़ी साइकिल, जानें पूर्वांचल की 61 सीटों का हाल

LIVE Poorvanchal UP Chunav Result 2022 News in Hindi यूपी चुनाव विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पूर्वांचल में मतगणना वाराणसी सहित सोनभद्र बलिया मऊ गाजीपुर आजमगढ़ जौनपुर मीरजापुर भदोही और चंदौली में सुबह से जारी है। 61 सीटों के उम्‍मीदवारों के दिलों की धड़कन बढ़ती ही जा रही है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 10 Mar 2022 12:02 AM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2022 10:46 AM (IST)
Poorvanchal Vidhan Sabha UP Election Result 2022 : पूर्वांचल की 61 सीटों पर सुबह से मतगणना जारी है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। पूर्वांचल की 61 विधानसभाओं के लिए मतदाताओं ने बलिया जिले में छठवें चरण में सात सीटों के लिए तीन मार्च और वाराणसी, सोनभद्र, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मीरजापुर, भदोही और चंदौली में सातवें व अंतिम चरण के लिए 54 सीटों पर मतदान हुआ था। वहीं बलिया के दोनों मंत्री जहां दोपहर तक पीछे रहे वहीं ज्ञानपुर से विजय मिश्रा भी काफी पीछे रहे। जबकि मल्‍हनी से धनंजय और लकी यादव के बीच जंग चलती रही। दूसरी ओर मऊ सदर से अब्‍बास अंसारी और भाजपा के अशोक सिंह के बीच घमासान चलता रहा।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें भाजपा की जीत के बाद काशी में मेट्रो की जगी आस, आजमगढ़ को मिलेगा एटीएस कमांडो सेंटर

1- वाराणसी में देर शाम जारी परिणामें में पिंडरा से डा. अवधेश सिंह, शिवपुर से अनिल राजभर (मंत्री), सेवापुरी से नील रतन सिंह पटेल, अजगरा से टी राम, रोहनियां से सुनील पटेल (अद-एस), वाराणसी उत्तरी से रवींद्र जायसवाल (मंत्री), वाराणसी दक्षिण से डा. नीलकंठ तिवारी (मंत्री), वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्तव ने जीत हासिल की है। 

2- बलिया में बलिया नगर से दयाशंकर सिंह भाजपा से 102965 मत, बिल्थरारोड से हंसू राम सुभासपा से 78995 मत, फेफना से संग्राम सिंह यादव सपा से 91563 मत, रसड़ा में उमाशंकर सिंह बसपा से 87089 मत, सिकंदरपुर से जियाउद्दीन रिजवी सपा से 75222, बांसडीह में केतकी सिंह निषाद पार्टी से 102164 मत बैरिया में जयप्रकाश अंचल ने सपा से 70749 मत प्राप्‍त किया है।

3- गाजीपुर की जहूराबाद-377 पर सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, जखनियां -373 में सुभासपा-सपा के बेदी राम, मुहम्मदाबाद-378 में सपा के सुहेब अंसारी जंगीपुर-376 में सपा के वीरेंद्र यादव, सैदपुर 374 में सपा के अंकित भारती, जमानियां -379 में सपा के ओमप्रकाश सिंह, गाजीपुर सदर -375 में सपा के जयकिशन साहू को जीत मिली है। इस प्रकार गाजीपुर में सपा के पास सभी सीटें गईं।

4- आजमगढ़ में ‘गढ़’ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सपा ने जीत का रिकार्ड बनाया है। अतरौलिया विधानसभा सीट पर सपा के डा. संग्राम यादव, गाेपालपुर में सपा के नफीस अहमद, सगड़ी में सपा के एचएन पटेल, मुबारकपुर में सपा के अखिलेश यादव, आजमगढ़ सदर सीट पर सपा के दुर्गा प्रसाद यादव, निजामाबाद विधानसभा सीट पर सपा के आलमबदी, फूलपुर-पवई में रमाकांत यादव, दीदारगंज में सपा के कमलाकांत राजभर, लालगंज (सुरक्षित) में सपा के बेचई सरोज, मेंहनगर (सुरक्षित) सीट पर सपा की पूजा सरोज ने जीत हासिल की है। 

5- जौनपुर में जफराबाद 371 पर सुभासपा के जगदीश नारायण राय, मल्हनी 367 में सपा के लकी यादव, मुंगराबादशाहपुर 368 में सपा के पंकज पटेल, मछलीशहर, 369 में सपा की डाक्टर रागिनी सोनकर, बदलापुर, 364 में भाजपा के रमेश चंद्र मिश्रा, जौनपुर 373 में भाजपा के गिरीश चंद्र यादव, मड़ियाहूं 370 में डाक्टर आरके पटेल (भाजपा सहयोगी दल), केराकत 372 में सपा के तूफानी सरोज, शाहगंज 365 में निषाद पार्टी के रमेश सिंह ने जीत हासिल की हैं।

6- सोनभद्र में राबर्ट्सगंज सीट से भाजपा के भूपेश चौबे, घोरावल सीट से अनिल मौर्या, ओेबरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोड़, दुद्धी में पहली बार भाजपा के प्रत्याशी राम दुलार गोड़ ने जीत हासिल की है।

7- मऊ में मधुबन में भाजपा के रामविलास चौहान, घोसी में सपा के दारा सिंह चौहान, मुहम्‍मदाबाद गोहना से सपा के राजेंद्र कुमार, मऊ सदर से सुभासपा के अब्‍बास अंसारी।

8- चंदौली में सकलडीहा विस सीट पर सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव तथा सैयदराजा सीट पर भाजपा के सुशील ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। जिले की एक मात्र सकलडीहा के भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। उधर जनपद की एक मात्र सुरक्षित सीट चकिया में भाजपा के नए चेहरे कैलाश खरवार ने सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार को पराजित किया।

9- भदोही में ज्ञानपुर सीट पर बीते बीस वर्षों से काबिज विजय मिश्र को हराकर भाजपा सहयोगी दल निषाद पार्टी के विपुल दुबे विजयी रहे। भदोही सीट पर सपा के जाहिद बेग ने जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा जबकि औराई सीट पर भाजपा के दीनानाथ भास्कर दूसरी बार कमल खिलाने में कामयाब रहे।

10- मीरजापुर में सदर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान में ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल, चुनार में वर्तमान विधायक अनुराग सिंह, मझवां सीट पर भाजपा गठबंधन से निषाद पार्टी के उम्मीदवार डा. विनोद बिंद, छानबे सीट से भाजपा गठबंधन से अपना दल एस के प्रत्याशी राहुल प्रकाश कोल ने जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें पूर्वांचल की 61 सीटों में 'कमल पर साइकिल भारी', हार के बाद भी समाजवादी पार्टी के लिए पूर्वांचल में दिखी 'संभावना'

पीएम के संसदीय कार्यालय में मनाया जीत का जश्न : वाराणसी जिले की आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा व उसके सहयोगी संघटनों की जीत का जश्न पीएम नरेंद्र मोदी के गुरुधाम चौराहे पर स्थित संसदीय कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान अबीर गुलाल उड़े तो मिठाइयां वितरित की गईं। भाजपा की महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की आवाज पर जमकर नृत्य किया।

जीत की जश्न का माहौल चुनाव परिणाम आते ही बनने लगा था। कार्यालय में भाजपा के कार्यकर्ता बैठे थे। जैसे ही शहर दक्षिणी का चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आया सभी कार्यकर्ता सड़क पर निकल आये। खुशी का आलम यह था कि कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक ने खुद ढोल संभालकर बजाना शुरू कर दिया। भाजपा की महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक डॉक्टर हरेंद्र राय, गौरव पांडेय जयप्रकाश सिंह, गीता शास्त्री आदि शामिल थे।

आजमगढ़ में पांच सीटों का परिणाम आया, सब पर दौड़ी साइकिल : आजमगढ़ की पांच सीटों पर परिणाम घोषित। लालगंज सुरक्षित से सपा के बेचई सरोज 83087 मत पाकर भाजपा की नीलम सोनकर 68720 को 14367 वोटों से, मेंहनगर सुरक्षित सीट से सपा की पूजा सरोज 85582 ने भाजपा की मंजू सरोज 71609 को 13973 वोटों से, दीदारगंज में सपा के कमलाकांत राजभर 72877 ने भाजपा के डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा 59911 काे 12966 वोटों से, फूलपुर-पवई विधानसभा सीट से सपा के रमाकांत यादव 81164 ने भाजपा के रामसूरत राजभर 55558 को 25606 वोटों से और विधानसभा सीट निजामाबाद से सपा के आलमबदी 79022 ने भाजपा के मनोज यादव 45444 को 26578 वोटों से हरा दिया है।

- शाम पांच बजे तक प्राप्‍त परिणाम में वाराणसी की सभी आठों सीटों पर भाजपा और सहयोगी दलों ने जीत हासिल कर ली है। 

यह भी पढ़ें Gyanpur election result 2022 vote counting news : ज्ञानपुर में ढह गया चार बार के व‍िधायक विजय मिश्र का सियासी किला

मुुंगराबादशाहपुर से सपा के पंकज पटेल जीते : मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सीट से भी सपा प्रत्याशी पंकज पटेल ने जीत दर्ज किया है। उन्हाेंने भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे को हराया है। पंकट पटेल को 92048 व अजय शंकर दुबे को 86818 मत मिले हैं।

जफराबाद में सपा गठबंधन सुभासपा के प्रत्याशी जगदीश नारायण राय ने दर्ज की जीत : जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा गठबंधन सुभासपा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह को 6317 मतों से हराया है। बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे जगदीश नारायण राय शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे और आखिरकार उनके सिर जीत का ताज सजा।

मड़ियाहूं में अद का कब्जा बरकरार, डा. आरके पटेल जीते : मड़ियाहूं विधानसभा सीट पर भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) का कब्जा बरकरार रह गया। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के प्रत्याशी डा. आरके पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी सुषमा पटेल को हराकर जीत दर्ज किया। 2017 के चुनाव में यहां से अपना दल (एस) से डा. लीना तिवारी ने जीत दर्ज किया था। पार्टी ने उनका टिकट काटकर डा. आरके पटेल को प्रत्याशी बनाया था।

शाहगंज से निषाद पार्टी के रमेश सिंह विजयी : शाहगंज विधानसभा सीट से भाजपा-गठबंधन के निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह ने लगभग नौ हजार मतों से जीत दर्ज की। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई को हराया। शैलेंद्र यादव शाहंगज से दो बार विधायक रहे। रमेश सिंह प्रतापगढ़ के अपना दल (एस) के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह के पुत्र हैं।

मछलीशहर में सपा की कब्जा बरकरार, डा.रागिनी सोनकर जीतीं : मछलीशहर (सु.) विधानसभा सीट पर सपा का कब्जा बरकरार है। यहां से सपा प्रत्याशी अजगरा के विधायक की पुत्री डा.रागिनी सोनकर ने जीत दर्ज किया है। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी मेंहीलाल गौतम को हराया है। यहां से सपा ने विधायक रहे जगदीश सोनकर का टिकट काटकर डा. रागिनी सोनकर को प्रत्याशी बनाया था।

बलिया के मंत्री उपेंद्र तिवारी हारे, जबकि बलिया नगर से दयाशंकर की फतह : बलिया नगर से भाजपा के दयाशंकर सिंह चुनाव जीत गए हैं, उन्हाेंने सपा के नारद राय को 26176 वोटों से हरा दिया है। करीब 30 राउंड में विधानसभा की मतगणना पूरी हो गई है। उन्हें कुल 102276 मत मिले हैं, जबकि नारद को 76100 वोट। उनकी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। रंग व गुलाल खेले जा रहे हैं और मिठाई बांटी जा रही है। उधर फेफना विधानसभा सीट पर 27वें राउंड के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है। यहां से युवा एवं खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी भाजपा के प्रत्याशी थे। उपेंद्र इस सीट से दो बार के लगातार विधायक थे। सपा के संग्राम सिंह यादव ने उन्हें 19085 वोटों से हरा दिया है। उपेंद्र को कूल 72478 मत मिले, जबकि संग्राम सिंह यादव को 91563 वोट।

जौनपुर में सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव: विधानसभा चुनाव के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतगणना चल रही है। नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मल्हनी से सपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक लकी यादव और शाहगंज से भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के रमेश सिंह के जीत की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। सपा व भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस, पीएसी के जवानों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद आत्मरक्षार्थ सुरक्षा बलों ने डंडे फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया। गणना स्थल पर जा रहे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी रास्ते में ही रूक गए। हालांकि फोर्स ने सभी लोगों को खदेड़ दिया है। 

- मल्हनी से कांटे की टक्कर में सपा के लकी यादव जीते: मल्हनी विधायनसभा सीट से सपा के प्रत्याशी लकी यादव ने लगभग 16 हजार मतों से जीत दर्ज की है। इन्होंने कांटे की टक्कर में जदयू के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह को हराया। भाजपा के डाक्टर केपी सिंह यहां तीसरे स्थान पर रहे।

- वाराणसी में शहर दक्षिणी से नीलकंठ तिवारी दोपहर तीन बजे फ‍िर से पीछे हो गए।

- बलिया जिले में बांसडीह का फाइनल रिजल्ट सबसे पहले घोषित किया गया। यहां पर केतकी सिंह को 60166 मत, रामगोविंद चौधरी को 49758 मत मिला। वहीं 10,408 वोट से केतकी सिंह विजयी घोषित की गईं।

तीन को छोड़कर छह मंत्री जीत की ओर : पूर्वांचल के 10 जिलों से योगी सरकार में मंत्री रहे। इसमें छह जहां जीत की ओर बढ़ रहे हैं। बलिया से दोनों मंत्री उपेंद्र शुक्ला और आनंद स्वरूप शुक्ला पीछे चल रहे हैं। अंतिम समय भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान तीसरे स्थान पर चले गए हैं।

भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वाराणसी की शिवपुर सीट पर सपा सुभासपा गठबंधन के अरविंद राजभर से निर्णायक बढ़त बना ली है। अरविंद सुभासपा अध्यक्ष बड़बोले ओम प्रकाश राजभर के बेटे हैं। उनका दावा था कि राजभर बिरादरी उन्हीं के साथ है। वह जिधर जाएंगे उधर ही राजभर बिरादरी जाएगी। इसी विश्वास के कारण वे भाजपा का दामन छोड़कर सपा के साथ गठबंधन कर लिए। वह भाजपा को हरा कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के दंभ भर रहे थे। भाजपा के एक अन्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने वाराणसी उत्तरी से निर्णायक बढ़त बना ली है। दक्षिणी से पीछे चल रहे धर्मार्थ कार्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी कई राउंड पीछे रहने के बाद आगे चल रहे हैं। इसी प्रकार सोनभद्र से संजीव गोंड, मीरजापुर से रमाशंकर पटेल, गाजीपुर से संगीता बलवंत भी अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।

10 मंत्रियों की दोपहर दो बजे तक स्थिति

अनिल राजभर-शिवपुर-आगे-21901

रवींद्र जायसवाल-उत्तरी-आगे-27593

नीलकंठ तिवारी-दक्षिणी-आगे 5580

रमाशंकर पटेल-मडि़हान-11000 से आगे

संजीव गौड़-ओबरा-800 से आगे

संगीता बलवंत-गाजीपुर-आगे-2000

आनन्द स्वरूप शुक्ला-बैरिया-6177 से पीछे

उपेंद्र तिवारी-फेफना-5135 से पीछे

गिरीश यादव-जौनपुर सदर-पीछे-1100

दारा सिंह चौहान-घोसी-पीछे-4279

दोपहर 1.30 बजे तक वाराणसी में भाजपा गठबंधन क्लीन स्वीप की ओर  : भाजपा की वाराणसी में कठिन परीक्षा थी। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संसदीय सीट है। उस परीक्षा में भाजपा गठबंधन पास होती दिख रही है। एक बार फिर वाराणसी की आठों सीटों पर क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है। यहां से तीनों मंत्री, अन्य विधायक व कुछ नए प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी सपा गठबंधन से बढ़त बनाए हुए हैं। शहर दक्षिणी से पीछे चल रहे योगी सरकार में मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी भी सातवें राउंड में बढ़त बना लिए हैं।

मतदान और एक्जिट पोल के बाद तक कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा यहां से दो से तीन सीटें गवां सकती है। लेकिन ऐसा अभी तक के रूझान में देखने को नहीं मिल रहा है। शहर उत्तरी से मंत्री रवींद्र जायसवाल ने भारी बढ़त बना ली है। वहीं शिवपुर से कैबिनेट मंत्री रहे अनिल राजभर भी लगाता अपनी बढ़त को बढ़ा रहे हैं। उनके सामने सपा सुभाषपा ने ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद को मैदान में उतारा था। उनकी सोच थी कि सपा के काडर वोट और सुभाषपा के राजभर वोट के सहारे वह मंत्री अनिल को हरा देंगे। ओम प्रकाश तो एक से बढ़कर एक दावे कर रहे थे। इसी प्रकार सेवापुरी से अस्वस्थ नीलू के हारने के कयास लगाए जा रहे थे। वह भी फेल होता दिख रहा है। इसी प्रकार पिंडरा से तो कांग्रेस के अजय राय की तो सभी जीत पक्की कह रहे थे। इसके बावजूद यहां से अजय राय तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। अभी तक का यहां परिणाम एकदम 2017 की तरह का है। वैसे अभी आधी मतगणना भी पूरी नहीं हुई है। देखना है आगे-आगे उंट किस करवट बैठता है। 

सुबह साढ़े आठ बजे तक के रुझान में पिंडरा विधानसभा से विधायक अजय राय और वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं। शहर दक्षिणी से मंत्री नीलकंठ तिवारी पीछे और किशन दीक्षित आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा सुबह नौ बजे तक दो सीटों पर और सपा व कांग्रेस एक एक सीटों पर आगे है। शिवपुर से अनिल राजभर आगे, ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पीछे चल रहे हैं। वहीं शहर उत्तरी से भाजपा नेता व मंत्री रविन्द्र जायसवाल आगे चल रहे हैं। नौ बजे के बाद नीलकंठ ने सपा पर बढ़त बना ली। इसके बाद दोबारा वह दूसरे नंबर पर चले गए। दूसरी ओर कैंट से 11 बजे तक पूजा यादव ने बढ़त बना ली।  नीलकंठ तिवारी ने चौथे राउंड में बढ़त बनाई है।   

गाजीपुर : सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर जहूराबाद से आगे चल रहे हैं। गाजीपुर की सदर सीट से राज्यमंत्री संगीता बलवंत 2515 वोट से आगे दोपहर एक बजे तक रहीं। 

बलिया : सुरेंद्र सिंह बैरिया से तीसरे स्‍थान पर चल रहे हैं वहीं मंत्री आनंद स्‍वरूप शुक्‍ला दूसरे स्‍थान पर हैं। जबकि उपेंद्र तिवारी भी पिछड़ रहे हैं। 

मऊ : सुबह नौ बजे जारी रुझान में मऊ सदर से मुख्‍तार के बेटे और सुभासपा से प्रत्‍याशी अब्बास अंसारी और मोहम्मदाबाद से पूनम सरोज आगे। मऊ सदर से भाजपा - अशोक सिंह 2979, सुभासपा -अब्बास अंसारी 1705 भाजपा 592 वोट से आगे। मऊ से दारा सिंह चौहान पीछे चल रहे हैं। 

इस प्रकार पूर्वांचल के दस जिलों की 61 सीटों पर गुरुवार की सुबह से मतगणना हुई। सभी जिलों के मतदान केंद्रों पर सुबह छह बजे से ही सुरक्षाकर्मियों के घेरे में मतदान केंद्र रहा और मतगणना स्‍थल पर काउंटिंग टीमों के साथ विभिन्‍न दलों के मतगणना एजेंटों ने भी पहुंचकर अपने दलों के लिए परिणाम नोट करना शुरू कर दिया। जिलों के मतगणना स्‍थल पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स और यूपी पुूलिस के जवान तैनात किए गए हैं। आठ बजते ही सबसे पहले डाक से प्राप्‍त मतपत्रों की गिनती शुरू कर दी गई।  जिलों में धारा 144 लागू होने के साथ ही मतगणना स्थल पर भारी फोर्स की तैनाती सुरक्षा कारणों से की गई है।

पीएम मोदी ने मथा पूर्वांचल तो खिला कमल : होली पर्व से बह रहे फागुनी बयार में पूर्वांचल के अंदर भगवा रंग चढ़ गया। यह काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तूफानी दौरे ने किया। जनसभाओं, रोड शो, प्रबुद्धजनों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर पीएम मोदी ने पूर्वांचल को ऐसा मथा कि अधिकतर सीटों पर कमल खिला, जो कसर रही उसे गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी व धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी कर दी। भाजपा के इन स्टार प्रचारकों ने ऐसा माहौल बनाया कि विपक्षी दलों का रंग जनता पर नहीं चढ़ सका।  

पूर्वांचल में भाजपा की ओर से प्रचार की कमान खुद प्रधानमंत्री ने मोर्चा संभाला। उन्होंने वाराणसी समेत मिर्जापुर, सोनभ्रद, चंदौली, बलिया, जौनपुर, भदोही समेत अन्य जिलों में जनसभा, रोड शो व संवाद कार्यक्रम किया। अमित शाह गाजीपुर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जौनपुर में तीन बड़ी जनसभाएं की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चंदौली तथा सोनभद्र में की।

पूर्वांचल की 61 सीटों की मतगणना : पूर्वांचल में छठवें चरण में तीन मार्च को बलिया जिले की बलिया नगर, बेल्थरारोड, फेफना, रसड़ा, सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया सहित कुल सात सीटों पर मतदान हुआ था।

इसके बाद सातवें चरण में सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, घोरावल, वाराणसी में पिंडरा, शिवपुर, सेवापुरी, अजगरा, रोहनियां, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, भदोही जिले की भदोही, ज्ञानपुर, औराई, मीरजापुर में छानबे, मीरजापुर, मझवां, चुनार, मड़‍िहान में सातवें चरण में मतदान हुआ था।

जौनपुर जिले में जौनपुर सदर, बदलापुर, शाहगंज, मल्हनी, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं, जफराबाद व केराकत, मऊ में मधुबन, घाेसी, मुहम्मदाबाद गोहना व मऊ सदर सीट, चंदौली जिले में चकिया (सु.), मुगलसराय, सैयदराजा व सकलडीहा विधानसभा में सातवें चरण में मतदान हुआ था।

गाजीपुर में गाजीपुर सदर, जहूराबाद, मुहम्मदाबाद, जंगीपुर, जमानियां, सैदपुर व जखनियां और आजमगढ़ जिले की दस विधानसभाओं क्रमश: अतरौलिया, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़ सदर, निजामाबाद, फूलपुर पवई, दीदारगंज, लालगंज(सुरक्षित), मेंहनगर(सुरक्षित) के लिए मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

वाराणसी का लाइव अपडेट Varanasi Election Result 2022 LIVE : वाराणसी की आठ सीटों के लिए मतगणना

सोनभद्र का लाइव अपडेटSonbhadra Election Result 2022 LIVE : सोनभद्र में चार सीटों के लिए मतगणना

बलिया का लाइव अपडेटBalia Election Result 2022 LIVE : बलिया में सात सीटों के लिए मतगणना

मऊ का लाइव अपडेटMau Election Result 2022 LIVE : मऊ में चार सीटों के लिए मतगणना

गाजीपुर का लाइव अपडेटGhazipur Election Result 2022 LIVE : गाजीपुर में सात सीटों के लिए मतगणना

आजमगढ़ का लाइव अपडेट Azamgarh Election Result 2022 LIVE : आजमगढ़ में दस सीटों के लिए मतगणना

जौनपुर का लाइव अपडेटJaunpur Election Result 2022 LIVE : जौनपुर में नौ सीटों के लिए मतगणना

मीरजापुर का लाइव अपडेटMirzapur Election Result 2022 LIVE : मीरजापुर में पांच सीटों के लिए मतगणना

भदोही का लाइव अपडेटBhadohi Election Result 2022 LIVE : भदोही में तीन सीटों के लिए मतगणना

चंदौली का लाइव अपडेटChandauli Election Result 2022 LIVE : चंदौली में चार सीटों के लिए मतगणना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.