विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandauli Election Result 2022 LIVE : चंदौली में भाजपा ने दोहराया इतिहास, चार में तीन सीटों पर पुन: कब्जा

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 12:12 AM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2022 10:42 AM (IST)

LIVE Chandauli UP Chunav Result 2022 News in Hindi चंदौली विधानसभा 2022 के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर ...और पढ़ें

Chandauli Vidhan Sabha UP Election Result 2022 : चंदौली में सुबह से नवीन कृषि मंडी समिति में मतगणना होगी।
Chandauli Vidhan Sabha UP Election Result 2022 : चंदौली में सुबह से नवीन कृषि मंडी समिति में मतगणना होगी।

चंदौली, जागरण संवाददाता। विधानसभा 2022 के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर इतिहास दोहराया है। पुन: चार में तीन विस सीटें जीतकर कर दमदार उपस्थिति दर्ज की है। समाजवादी पार्टी को एक मात्र सीट से ही संतोष करना पड़ा, वहीं बसपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई। वह सभी सीटों पर तीसरे स्थान पर रही।

सकलडीहा विस सीट पर सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव तथा सैयदराजा सीट पर भाजपा के सुशील ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। जिले की एक मात्र सकलडीहा के भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। उधर जनपद की एक मात्र सुरक्षित सीट चकिया में भाजपा के नए चेहरे कैलाश खरवार ने सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार को पराजित किया।

यह रहा परिणाम : चंदौली में सकलडीहा विस सीट पर सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव, सैयदराजा सीट पर भाजपा के सुशील ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। चकिया में भाजपा के कैलाश खरवार, मुगलसराय से भाजपा के रमेश जायसवाल।

नवीन कृषि मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना आरंभ हुई। सुबह 9.38 बजे पहला रूझान मुगलसराय विस सीट का आया। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया। जीत-हार की स्थिति साफ होती चली गई। देर शाम तक सभी सीटों की मतगणना पूर्ण कर ली गई। जिला प्रशासन की ओर से देर शाम परिणाम की घोषणा की गई और विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया गया। चार विस सीटाें में मुगलसराय, सैयदराजा, सकलडीहा व चकिया सुरक्षित में बसपा के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव में अपनी सियासी जमीन तलाश रही कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।

सुशील व प्रभुनारायण ने बचा ली अपनी प्रतिष्ठा

जनपद की सबसे हाट सीट सैयदराजा विधानसभा में भाजपा के सुशील सिंह व सपा के मनोज सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोपहर बाद सुशील सिंह ने एक बार फिर मनोज को हराकर जीत को अपने पाले में कर लिया। वहीं मुगलसराय विस सीट पर पहली बार भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे रमेश जायसवाल ने सपा के युवा चेहरे चंद्रशेखर यादव को पटखनी दी। सकलडीहा विस सीट पर सीटिंग विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने लगातार दूसरी बार भाजपा के सूर्यमुनि तिवारी को शिकस्त दी।

तीसरी बार हारे जितेंद्र कुमार

चकिया सीट पर भाजपा ने दोबारा कब्जा कर लिया है। जितेंद्र कुमार को लगातार तीसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा। 2012 व 2017 के विस चुनाव में वह बसपा के टिकट पर चु्नाव लड़े थे, लेकिन सपा की पूनम सोनकर व भाजपा के शारदा प्रसाद ने जितेंद्र कुमार को हरा दिया था। वह लगातार तीसरी बार उप विजेता बने हैं।

यह भी पढ़ें : Poorvanchal Election Result 2022 LIVE : उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की 61 सीटों पर मतगणना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।