'चलो बुलावा आया है...' वाराणसी से वैष्णो देवी के लिए दो ट्रेनों की शुरुआत, नवरात्र में माता के दर्शन का मौका
रेलवे ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर वाराणसी से वैष्णो देवी के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया ...और पढ़ें

नवरात्रि में वैष्णो देवी दर्शन: वाराणसी से कटरा-जम्मू तवी के लिए दो विशेष ट्रेनें शुरू।
HighLights
वाराणसी से वैष्णो देवी के लिए दो विशेष ट्रेनें शुरू।
शारदीय नवरात्रि में भक्तों को माता के दर्शन का अवसर।
भीड़ और वेटिंग लिस्ट से मिलेगी भक्तों को राहत।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। चलो बुलावा आया है... के बोलों और माता के जयकारों के दिन आ गए हैं, माता वैष्णो देवी धाम काशी और पूर्वांचल से जाने वालों के लिए शुभ सूचना है। अब रेलवे की ओर से वैष्णो देवी के लिए एक नहीं बल्कि दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैै।
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर माता भक्तों को वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वाराणसी और कटरा एवं जम्मूतवी के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की योजना बनाई है।
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04603 वाराणसी - श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन का संचालन 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को कैंट स्टेशन से सुबह 4:30 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, आलमनगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, पठानकोट और जम्मूतवी में आंशिक ठहराव लेते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें : पति सुपरवाइजर, बेटा इंजीनियर और बेटी चंद्रमा के बाद ट्रेन में नया कांड, 'अपने कपड़े फाड़कर फंसा दूंगी'
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04609 वाराणसी - जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को कैंट स्टेशन से सुबह 9 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुल्तानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अंबाला, जालंधर कैंट एवं पठानकोट के रास्ते अगले दिन सुबह 8:30 बजे जम्मूतवी स्टेशन पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन सेवा के माध्यम से भक्तों को नवरात्रि के दौरान माता के दर्शन का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को और भी बल मिलेगा। रेलवे प्रशासन की यह पहल भक्तों के लिए यात्रा को सुगम बनाने के साथ-साथ माता के दरबार तक पहुंचने में सहायक सिद्ध होगी।
वाराणसी से वैष्णो देवी के लिए शुरू की गई ये स्पेशल ट्रेनें न केवल यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी, बल्कि भक्तों को माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगी।
रेलवे की ओर से भक्तों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और समय पर स्टेशन पर पहुंचें। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
इस नवरात्रि में माता के दर्शन का यह अवसर भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, और रेलवे प्रशासन की इस पहल से भक्तों को अपनी श्रद्धा अर्पित करने का एक नया मार्ग मिलेगा। वाराणसी से वैष्णो देवी के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों की सेवा न केवल धार्मिक यात्रा को सरल बनाएगी, बल्कि भक्तों के लिए एक यादगार अनुभव भी प्रदान करेगी।
नवरात्र में अमूूमन वैष्णो देवी जाने वालों की भीड़ रहती है और भक्तों की भीड़ संभालने में वेटिंंग का खतरा रहता है। मगर इस बार एक की जगह दो ट्रेनों की शुरुआत कर रेलवे ने माता के भक्तों को मौका दिया है कि त्रिकुटा पर्वत पर विराजमान मां काली, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का दर्शन नवरात्र और शुभ मुहूर्त में कर सकें।
