विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में दो घंटे चला चेकिंग अभियान, 34355 वाहनों की जांच, 22.85 लाख वसूले शमन शुल्क

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 11:19 AM (IST)

वाराणसी जोन के नौ जनपदों में दो घंटे के विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 34,355 वाहनों की जांच की गई। ...और पढ़ें

वाराणसी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चला डंडा, लाखों का जुर्माना।

वाराणसी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चला डंडा, लाखों का जुर्माना।

HighLights

  1. वाराणसी जोन में 34,355 वाहनों की हुई सघन जांच।

  2. बिना हेलमेट और तीन सवारी पर हुए हजारों चालान।

  3. यातायात नियमों के उल्लंघन पर 22.85 लाख रुपये वसूले।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए सोमवार को वाराणसी जोन के सभी नौ जनपदों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा ने बताया कि शाम चार से छह बजे तक चले दो घंटे के अभियान में पुलिस ने कुल 34,355 वाहनों की जांच की।

इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 9,988 और दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने पर 2,779 चालान किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 188 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 22,85,700 रुपये शमन शुल्क वसूले गए। इसके साथ ही यातायात माह में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।

चेकिंग में इन बिंदुओं पर रहा विशेष ध्यान

  • बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले बाइकर्स।
  • दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले।
  • यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले।


नंबर गेम

  • 9,988 चालान बगैर हेलमेट बाइक चलाने के लिए।
  • 2,779 चालान बाइक पर तीन सवारी चलने के लिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।