पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुरू किया देव दीपावली का आयोजन, रिमोट से ऑडियो गाइड का उद्घाटन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नमो घाट पर दीप प्रज्वलित कर काशी में देव दीपावली महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रिमोट से ऑडियो गाइड का भी उद्घाटन किया, जिससे पर्यटकों को 15 घाटों की जानकारी मिलेगी।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नमो घाट पर किया देव दीपावली का भव्य आगाज, ऑडियो गाइड भी लॉन्च।
HighLights
नमो घाट पर पर्यटन मंत्री ने देव दीपावली का शुभारंभ किया।
रिमोट से ऑडियो गाइड का उद्घाटन, 15 घाटों की जानकारी मिलेगी।
गंगा के घाटों पर दीपोत्सव की रौनक शुरू, उत्सव का माहौल।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में देव दीपावली महोत्सव का भव्य आगाज नमो घाट से हुआ। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को गोधूलि बेला में नमो घाट पर दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली के आयोजन की औपचारिक शुरुआत की।
इसी के साथ नमो घाट से देव दीपावली का पहला दीप प्रज्वलित हुआ और गंगा के घाटों पर दीपोत्सव की रौनक शुरू हो गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, समेत कई जनप्रतिनिधि और जिले के आला अधिकारी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार डीआईजी शिवहरी मीणा मौजूद रहे।
यह भी पढ़़ें : अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां, ऐसे बिना गाइड के जान पाएंगे घाटों का इतिहास
कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री ने रिमोट के जरिए ऑडियो गाइड का भी उद्घाटन किया। इसके माध्यम से पर्यटकों को काशी के15 घाटों की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से जुड़ी जानकारियां मिल सकेंगी। दीप प्रज्वलन के साथ ही नमो घाट पर उत्सव का माहौल बन गया।
काशी की देव दीपावली के इस भव्य आयोजन के साथ ही गंगा के तट पर दीपों की श्रृंखला सजाने का सिलसिला शुरू हो गया। पर्यटन मंत्री जिले के अला अधिकारी व मंत्री विधायक के सथ नमो घाट से क्रुज पर बैठ कर आगे के घाटो के लिय रवाना हो गये।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।