वाराणसी में जनसुनवाई में लापरवाही पर बड़ागांव थाना प्रभारी लाइन हाजिर
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जनसुनवाई और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ...और पढ़ें

वाराणसी में जनसुनवाई और आईजीआरएस में लापरवाही पर बड़ागांव थाना प्रभारी लाइन हाजिर, नए थानाध्यक्ष नियुक्त।
HighLights
जनसुनवाई व आईजीआरएस में लापरवाही पर बड़ागांव थाना प्रभारी लाइन हाजिर।
पंकज कुमार पांडेय बड़ागांव, रविकांत मलिक सिंधौरा के नए थानाध्यक्ष बने।
पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण पर दिए सख्त निर्देश।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर गुरुवार को सख्त रुख अपनाया है। आइजीआरएस पर मिली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर बड़ागांव के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिए।
इस कार्रवाई से खाली हुए बड़ागांव थाना की कमान सिंधौरा थानाध्यक्ष रहे पंकज कुमार पांडेय को सौंपी जबकि सिंधौरा का नया थानाध्या थाना कैंट के उपनिरीक्षक रविकांत मलिक को बनाया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि थानाध्यक्षों का मूल्यांकन जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण, विवेचना और कानून-व्यवस्था में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
पुलिस कमिश्नर गुरुवार को यातायात सभागार में सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने सैनिक सम्मेलन में अधिकारियों से पुलिसकर्मियों की एनपीएस, आवास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। सभी डीसीपी और थाना प्रभारियों को नियमित सैनिक सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए।
जनशिकायतों और आइजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) प्रकरणों का तय समय में निष्पक्ष एवं संतुष्टिपरक निस्तारण, शिकायतकर्ताओं से फीडबैक और जनसुनवाई में संवेदनशील व्यवहार पर जोर दिया गया। 10 वर्ष से अधिक सजा वाले अपराधों की विवेचना 90 दिन और अन्य अपराधों की 60 दिन में पूरी करने के साथ लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए अभियान चलाने को कहा।
आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर निरोधात्मक कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू की शत-प्रतिशत तामीला, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी और लाइसेंसी शस्त्रों के सत्यापन के निर्देश दिए। नागनाथैया, डाला छठ, देवउत्थान एकादशी, गुरु नानक जयंती, बुद्ध जयंती, देव दीपावली और गंगा महोत्सव के लिए सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। घाटों पर फ्लोटिंग बैरियर, ड्रोन-सीसीटीवी निगरानी, गोताखोर, नाविक और लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सीपी आइजीआरएस रैंकिंग में कमजोर प्रदर्शन के कारण नाराज थे। पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, किरीट हरी भाई, डीसीपी गौरव बंसवाल, राजेश पांडेय, विनीत भटनागर, नीतू आदि रहे।