विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी-पुणे के बीच चार महीने बाद शुरू हुई सीधी उड़ान, 165 यात्री पहुंचे काशी

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:45 PM (IST)

स्पाइसजेट ने चार महीने बाद वाराणसी और पुणे के बीच सीधी विमान सेवा फिर से शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को यात्रा का एक और विकल्प मिल गया है।

चार महीने बाद फिर शुरू हुई वाराणसी-पुणे की सीधी उड़ान।

चार महीने बाद फिर शुरू हुई वाराणसी-पुणे की सीधी उड़ान।

HighLights

  1. चार महीने बाद स्पाइसजेट ने उड़ानें फिर शुरू कीं।

  2. वाराणसी-पुणे मार्ग पर अब दो विमान सेवाएं उपलब्ध।

  3. व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को मिलेगी सुविधा।

जागरण संवाददाता, बाबतपुर। करीब चार महीने बाद स्पाइसजेट ने वाराणसी और पुणे के बीच सीधी विमान सेवा फिर शुरू कर दी है। इस मार्ग पर पहले से इंडिगो के विमान संचालित हो रहे हैं। स्पाइसजेट की उड़ान शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिल गया है। इससे खासकर व्यापारियों, पर्यटकों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पुणे से वाराणसी आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 525 वाराणसी एयरपोर्ट पर दोपहर 3.44 बजे पहुंची। इस विमान से कुल 165 यात्री वाराणसी आए। यही विमान उड़ान संख्या एसजी 526 बनकर शाम 4.20 बजे पुणे के लिए रवाना हुआ।

इस उड़ान से 85 यात्रियों ने उड़ान भरा। अब यात्रियों के पास दोनों शहरों के बीच आवागमन के लिए एक और विमान सेवा उपलब्ध है।

स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि वाराणसी-पुणे के बीच सीधी विमान सेवा दोबारा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही, इस मार्ग पर हवाई यात्रा के विकल्प बढ़ने से यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार उड़ान चुनने में सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें- बस्ती में हाइवे पर सड़क हादसा, रोडवेज बस से टकराई कार; 2 लोगों की हालत गंभीर