बस्ती में हाइवे पर सड़क हादसा, रोडवेज बस से टकराई कार; 2 लोगों की हालत गंभीर
बस्ती में गोरखपुर-अयोध्या हाइवे पर गलत लेन में जा रही एक कार रोडवेज बस से टकरा गई, जिससे कार बुरी ...और पढ़ें

बस्ती में हाइवे पर सड़क हादसा
HighLights
गोरखपुर-अयोध्या हाइवे पर कार-बस की भीषण टक्कर।
गलत लेन में जा रही कार, दो लोग घायल।
दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार।
जागरण संवाददाता, बस्ती। गोरखपुर-अयोध्या हाइवे पर गलत लेन पर जा रही एक कार रोडवेज बस से टकराकर कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसके चलते चालक सहित 2 लोग घायल हो गये। परसरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के सामने रविवार शाम करीब 5 बजे वन-वे किए गए हाईवे पर रोडवेज बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह डिवाइडर से टकराकर रुक गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बस्ती-अयोध्या लेन पर यातायात वन-वे होने के दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना में कार चालक 45 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र मलिखान सिंह और कार सवार 43 वर्षीय कृष्ण कुमार क्षेत्रीय पुत्र रामलाल, निवासी तेलीबाग, लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और हाईवे सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने एनएचएआइ की एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद कानपुर डिपो की रोडवेज बस मौके से भाग निकली।
हादसे के चलते वन-वे हाईवे की बस्ती-अयोध्या लेन पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंचे परसरामपुर थाने के उपनिरीक्षक जगन्नाथ यादव और कांस्टेबल शास्तिक पांडेय ने पीआरवी पुलिस की मदद से यातायात सामान्य कराया।
