विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ और दीपावली पर पटना, चंड़ीगढ़ और आनंद विहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 04 Nov 2026 12:05 PM (IST)

रेलवे ने आगामी छठ और दीपावली पर्वों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें आनंद विहार से ...और पढ़ें

छठ और दीपावली पर यात्रियों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार, पटना और चंडीगढ़ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें।

छठ और दीपावली पर यात्रियों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार, पटना और चंडीगढ़ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें।

HighLights

  1. पर्वों के लिए रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें।

  2. आनंद विहार-छपरा, पटना-चंडीगढ़ रूट पर सुविधा।

  3. वाराणसी कैंट स्टेशन पर होगा ठहराव।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आगामी पर्वों पर रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसमें आनंद विहार टर्मिनल से छपरा और पटना से चंडीगढ़ तक विशेष गाड़ी का परिचालन मंगलवार से शुरू भी हो गया। यह गाड़ी 17 नवंबर तक चलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि तीन से 17 नवंबर तक गाड़ी संख्या-04058 विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 12:20 बजे प्रस्थान कर टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड होते हुए दूसरे दिन दोपहर 1:15 बजे कैंट आएगी।

यहां निर्धारित ठहराव के बाद छपरा रवाना होगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या-04057 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को छपरा से रात 10:10 बजे प्रस्थान कर तड़के 3.35 बजे कैंट आएगी।

वहीं, चंडीगढ़ से पटना तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि छह नवंबर को गाड़ी संख्या-04510 चंडीगढ़ से रात 10 बजे प्रस्थान करके अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, उतरेटिया जंक्शन, सुल्तानपुर स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शाम 4.35 बजे कैंट आएगी।

यहां से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा एवं दानापुर होते हुए रात 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 7 नवंबर को गाड़ी संख्या-04509 पटना से रात 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सुबह 4:40 बजे कैंट आएगी। यहां दस मिनट ठहराव के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएगी।

डेढ़ घंटे नियंत्रित होकर चलेगी बापूधाम एक्सप्रेस
नरकटियागंज-वाल्मीकिनगर रोड रेल खंड के बीच खरपोखरा-बगहा इकहरी लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में ट्रैफिक ब्लाक लिया जाएगा। इसके चलते चार नवंबर को प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस को गोरखपुर कैंट-पनियहवा स्टेशनों के बीच 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।