विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी से आशुतोष सिन्हा की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, ढोल-नगाड़ों पर थिरके समर्थक, प्रमाण पत्र का इंतजार

By Sonu SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 12:20 PM (IST)

वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा की जीत तय हो गई है, हालांकि अभी ...और पढ़ें

HighLights

  1. आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र जीता।

  2. सपा कार्यकर्ताओं में जीत का भारी उत्साह, जश्न।

  3. बारिश के बावजूद समर्थक स्वागत को तैयार।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा की जीत तय हो गई है। हालांकि, दोपहर 12 बजे तक निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने की औपचारिकता बाकी बताई गई है। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और समर्थकों ने अपने प्रत्याशी के स्वागत के लिए व‍िजय रथ को फूल-मालाओं से सजा द‍िया है।

मतगणना स्थल के पीछे वाले गेट पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा सुबह से ही लगा रहा। समर्थक ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए अखिलेश यादव जिंदाबाद समेत पार्टी के समर्थन में नारे लगाते रहे हैं। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि प्रमाण पत्र मिलने के बाद आशुतोष सिन्हा के बाहर निकलते ही उनका स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : वाराणसी स्‍नातक के भाजपा उम्‍मीदवार ने स्‍वीकारी हार, समर्थकों के प्रति जताया आभार, कहा- 'जनसेवा का संकल्प रहेगा जारी'

सुबह से हो रही बरसात के बीच मौसम खराब होने और लगातार बूंदाबांदी के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। समर्थक बारिश के बीच भी डटे रहे और अपने प्रत्याशी के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। अब सभी की निगाहें निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने और मतगणना की आधिकारिक प्रक्रिया पूरी होने पर टिकी हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं का उत्‍साह सड़कों पर नजर आने लगेगा। 

यह भी पढ़ें : वाराणसी स्‍नातक एमएलसी की मतगणना में सपा की न‍िर्णायक बढ़त, भाजपा उम्‍मीदवार बोले - अपेक्षित सफलता नहीं म‍िली