विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देव दीपावली पर मोहन सराय तालाब पर साउंड एंड लेजर शो का आयोजन

By Tripurari YadavEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 24 Nov 2026 06:50 PM (IST)

आराजी लाइन के मोहनसराय स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास तालाब पर देव दीपावली पर दीपोत्सव, साउंड एंड लेजर शो और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस दौरान 5100 दीप जलाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा और श्रद्धालुओं ने गंगा आरती का आनंद लिया।

मोहनसराय तालाब पर देव दीपावली का भव्य आयोजन साउंड और लेजर शो से जगमगाया।

मोहनसराय तालाब पर देव दीपावली का भव्य आयोजन साउंड और लेजर शो से जगमगाया।

HighLights

  1. मोहनसराय तालाब पर देव दीपावली का भव्य आयोजन।

  2. 5100 दीपों से जगमगाया क्षेत्र, साउंड-लेजर शो।

  3. ग्रामवासियों के सहयोग से गंगा आरती, आतिशबाजी।

जागरण संवाददाता (राजातालाब) वाराणसी। आराजी लाइन के मोहनसराय स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास तालाब पर देव दीपावली पर ग्रामवासियों के सहयोग से दीपोत्सव, साउंड एंड लेजर शो, आतिशबाजी, गंगा आरती का आयोजन किया गया।

जिसमें मंदिर तथा तालाब पर कुल 5100 दीप जलाए गए। आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। गंगा आरती में अगल-बगल के गांव से भी श्रद्धालु उपस्थित रहे। साउंड एंड लेजर शो ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

आयोजन में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने दीप जलाकर आयोजन को सफल बनाया। आयोजन में सुरक्षा एवं व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया। देव दीपावली पर हुए इस आयोजन से क्षेत्र में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

इस दौरान राजाराम यादव उर्फ लाची, दिनेश गुप्ता, नितेश यादव, रवि यादव, अनुराग यादव, अजय यादव, महेंद्र यादव, पिंटू यादव, विक्की यादव, पंकज यादव, काजू यादव आदि व्यवस्थापक गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Dev Deepawali 2026 : काशी में शहर ही नहीं गंगा में भी ट्रैफ‍िक जाम की नौबत, अनोखे जलउत्‍सव में उमड़ा देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।