विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत की नई रैक काशी पहुंची, 31 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:26 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 09:53 AM (IST)

नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की नई रैक वाराणसी पहुंच गई है। इसका उद्घाटन 31 अक्टूबर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रस्तावित है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नई दिल्ली-वाराणसी स्लीपर वंदे भारत की नई रैक पहुंची।

  2. 31 अक्टूबर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे उद्घाटन।

  3. ट्रेन में 16 कोच, 160 किमी प्रति घंटा अधिकतम रफ्तार।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की नई रैक शुक्रवार को रायबरेली कोच फैक्ट्री से चलकर वाराणसी पहुंची। ट्रेन का उद्घाटन 31 अक्टूबर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथों होना प्रस्तावित है।

उसी दिन वंदे भारत के साथ दो मेमू समेत तीन अन्य ट्रेनों को भी पटरी पर उतारने की तैयारी है। आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की भी चर्चा है। बनारस रेल मंडल के प्रबंधक आशीष जैन ने शुक्रवार को बनारस स्टेशन पहुंचकर काफी देर तक जायजा लिया। उनके दौरे को 31 अक्टूबर के कार्यक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

81477849

वंदे भारत की चमचमाती रैक रात आठ बजे वाराणसी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। रेलवे के कई अधिकारी भी स्टेशन पहुंचे। स्लीपर ट्रेन की जानकारी मिलने पर लोगों ने इसे गौर से देखा।लोगों में वंदे भारत के स्लीपर, एसी प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के बर्थ को देखने में ज्यादा रुचि रही।

यह भी पढ़ें- 25 अक्टूबर को वाराणसी एयर शो में शामिल होंगे PM मोदी, ड्रोन और घरों की छतों से संदिग्धों पर नजर रखेगी पुलिस

नंबर गेम

  • वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच।
  • एसी थ्री टियर में 611 सीटें।
  • एसी टू टियर में 188 सीटें।
  • अधिकतम रफ्तार 160 किमी।
  • 130 किमी. प्रति घंटा की गति से पहुंचाएगी नई दिल्ली।


इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

  • वाराणसी
  • प्रयागराज
  • कानपुर
  • नई दिल्ली