वाराणसी में घर में अकेली विवाहिता को खींच ले गया सिरफिरा, किया दुष्कर्म
वाराणसी के बड़ी पियरी में एक किराएदार युवक ने उसी मकान में रहने वाली विवाहिता को अपने कमरे में खींचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित राजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना गुनाह कबूल किया।

चौक क्षेत्र के बड़ी पियरी स्थित एक मकान में किराए रहती थी किराए पर।
HighLights
किराएदार युवक ने विवाहिता को अपने कमरे में खींचकर किया दुष्कर्म।
वाराणसी के बड़ी पियरी इलाके में हुई यह जघन्य घटना।
पुलिस ने आरोपित राजन कुमार को तत्काल किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बड़ी पियरी के एक मकान में किराए पर रह रहे युवक ने उसी मकान के एक अन्य कमरे में किराए पर रहने वाली विवाहिता को अपने कमरे पर खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना चौक पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक राजन कुमार ने अपना गुनाह कुबूल किया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पति व पांच साल के बच्चे के साथ किराए पर रहती है। गुरुवार की सुबह महिला का पति अपने काम पर चला गया। घर में विवाहिता अपनी बच्ची के साथ घर में अकेले थी।
पड़ाेस के कमरे में रहने वाले राजन ने विवाहिता के अकेले होने का फायदा उठाते हुए उसे घसीटकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ ज्यादती की। विवाहिता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने डायल 112 पुलिस और पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी प्रभारी प्रवीण सचान पहुंचे तो आरोपित को कुछ देर में ही गिरफ्तार कर लिया।