Move to Jagran APP

UP निकाय चुनाव 2023 के विश्लेषण में चौंकाने वाले तथ्य, मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में कांग्रेस बनी पहली पसंद

मतदान के बूथवार परिणाम का विश्लेषण करने पर यह तथ्य निकल कर आया कि मुस्लिम बाहुल्य इलाके के बहुत से बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी से अधिक वोट मिले। यूपी के मुसलमान परंपरागत रूप से तीन दशक से समाजवादी पार्टी का हाथ पकड़ कर चल रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaPublished: Fri, 09 Jun 2023 04:27 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2023 04:27 PM (IST)
BJP प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों को जीतने में सफल रही लेकिन चुनाव परिणाम के नतीजे चौंकाने वाले रहे।

अशोक सिंह, वाराणसी : प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। राजनीतिक पंडित हों या पार्टियां उसे जनता के रुख का टेस्ट समझ कर लड़ रहे थे। इसमें भले ही भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों को जीतने में सफल रही लेकिन चुनाव परिणाम के नतीजे बहुत चौंकाने वाले रहे।

मतदान के बूथवार परिणाम का विश्लेषण करने पर यह तथ्य निकल कर आया कि मुस्लिम बाहुल्य इलाके के बहुत से बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी से अधिक वोट मिले। यूपी के मुसलमान परंपरागत रूप से तीन दशक से समाजवादी पार्टी का हाथ पकड़ कर चल रहा है। इस चुनाव ने मुस्लिमों के बदलते रूझान से सपा को सोचने के लिए विवश कर दिया है।

राजनीतिक पंडित कहने लगे हैं कि अब कांग्रेस मुस्लिमों को विकल्प बन रही है। निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी अशोक तिवारी ने सपा के ओपी सिंह को 1,33,056 मतों के अंतर से हरा दिया। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे।

बूथ संख्या 1071 जमिया रहमानिया स्कूल मदनपुरा में अनिल श्रीवास्तव को 290 तो ओपी सिंह को मात्र 91 मत मिले। यहीं 1072 पर अनिल को 229 तो ओपी को 168 वोट मिले। इन बूथों पर मतदाताओं ने भाजपा को पसंद नहीं किया। ये तो कुछ उदाहरण हैं। यह स्थिति अन्य कई बूथों पर भी देखने को मिला।

मतदान स्थल बूथ संख्या कांग्रेस सपा
मदरसा अहिया बजरडीहा 403 228 199
जमात मदरसा ककरमत्ता 551 427 129
जमात मदरसा ककरमत्ता 552 358 131
एओ मुस्लिम लल्लापुरा 906 117 67
एओ मुस्लिम लल्लापुरा 907 255 123
एओ मुस्लिम लल्लापुरा 908 237 110
एओ मुस्लिम लल्लापुरा 909 344 120

एओ मुस्लिम लल्लापुरा

910 311 62
नेशनल इं.कालेज पीलीकोठी 938 162 69
नेशनल इं.कालेज पीलीकोठी 939 112 52
नेशनल इं.कालेज पीलीकोठी 941 125 8
कार्यालय नगर पा.जैतपुरा 1303 257 191
एंग्लो ओरिएंटल लल्लापुरा 1058 117 54
विपिन बिहारी रामापुरा 1070 118 87
बहरूलउलूम स्कूल छित्तनपुरा 1094 341 177
बहरूलउलूम स्कूल छित्तनपुरा 1096 327 255
प्रा. स्कूल सरैया 1181 310 229
प्रा. स्कूल सरैया 1182 335 264
एओ मुस्लिम लल्लापुरा 1238 375 168
मदरसा मतलउलमम कमलगढ़हा 1255 204 142
मल्लउल उलूम जू.हा.काजीसादुल्लाहपुरा 1267 373 183
मदरसा जियाउल उलूम कच्चीबाग 1297 384 157
मदरसा जियाउल उलूम कच्चीबाग 1298 337 185
मदरसा जियाउल उलूम कच्चीबाग 1299 228 81
मदरसा जियाउल उलूम कच्चीबाग 1300 329 129
म्यूनिसिपिल बोर्ड कमालपुरा 1317 360 137

This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.