संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र बोले - 'भारतीय पायलट स्मिथ मछार की हनुमानजी करेंगे रक्षा'
संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने दुबई विमान घटना के बहादुर भारतीय पायलट स्मिथ मछार के शीघ्र ...और पढ़ें

हनुमान भक्त पायलट स्मिथ मछार की रक्षा करेंगे संकट मोचन हनुमान जी: महंत विश्वम्भरनाथ मिश्र।
HighLights
महंत विश्वम्भरनाथ मिश्र ने पायलट स्मिथ मछार के स्वास्थ्य की कामना की।
पायलट स्मिथ मछार को हनुमान जी का भक्त बताया गया।
संकट मोचन मंदिर में पायलट के लिए प्रार्थना और जाप हुए।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाइदुबई विमान के को -पायलट के हमले के बावजूद अडिग रखकर साहस के साथ बड़ी त्रासदी टालने वाले भारतीय पायलट स्मिथ मछार को हनुमान जी शीघ्र ही स्वस्थ करें, यही मेरी कामना है। उक्त बातें अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास व वाराणासी के संकट मोचन मंदिर के महंत व बीएचयू आईआईटी के प्रोफेसर विश्वभर नाथ मिश्र ने की।
उन्होंने कहा कि देशी विदेशी मीडिया चैनलों पर भारतीय पायलट के जरिए यह बयान आया है कि वे हनुमान जी के भक्त हैं और वो घटना के समय हनुमान जी का ही स्मरण कर रहे थे और उनका कहना भी है कि हनुमान जी के कृपा से ही यह सब संभव हुआ है। वह रोज हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और अपने बेटे को भी हनुमान चालीसा का पाठ करना सिखाते हैं।
यह भी पढ़ें : विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत के लिए काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान
संकट मोचन मंदिर के महंत ने बताया कि ऐसे हनुमान भक्त का कभी अहित नहीं हो सकता है। हनुमान जी उनको शीघ्र स्वस्थ करेंगे। कवितावली में आया है कि हनुमान जी अघट घटन, सुघट- विघटन करने वाले हैं। वे उनका कल्याण करेंगे। संकट मोचन मंदिर के महंंत की ओर से स्मिट मछार के लिए शुभकामना के पूर्व काशी विश्वनाथ मंदिर में महामृत्युंजय जाप और धार्मिक आयोजन के साथ ही गंगा आरती भी की गई।
