विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 दिसंबर को एक दूजे के होंगे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज; PM मोदी, CM योगी और अखिलेश यादव को दिया शादी का कार्ड

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:00 AM (IST)

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में शादी करेंगे। उन्होंने पीएम मोदी, सीएम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का विवाह 4 दिसंबर 2026 को।

  2. पीएम मोदी, सीएम योगी, अखिलेश यादव सहित कई दिग्गज आमंत्रित।

  3. खेल और राजनीति के मिलन वाली इस शादी पर सबकी नजर।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर से सपा सांसद प्रिया सरोज चार दिसंबर को लखनऊ में विवाह बंधन में बंधेंगे। वर बनने वाले रिंकू व वधू बनने वाली प्रिया इस समय शादी का निमंत्रण देने में जुटी हैं। क्रिकेटर रिंकू ने परिवार के साथ जहां पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले और शादी का कार्ड दिया। वहीं, प्रिया सरोज ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को कार्ड दिया। मछली शहर के 1500 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी कार्ड दिया गया है।

खेल और राजनीति के इस अनूठे मेल वाले हाई-प्रोफाइल विवाह को लेकर राजनीतिक गलियारों और खेल जगत में हलचल तेज हो गई है। क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने परिवार के साथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अपनी शादी का आधिकारिक निमंत्रण पत्र सौंपा।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए न सिर्फ अपनी शुभकामनाएं दीं, बल्कि समारोह में शामिल होने का आश्वासन भी दिया है। इस मुलाकात के बाद से विवाह समारोह को लेकर उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। दो दिन पूर्व रिंकू सिंह के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलकर निमंत्रण दिया था।

अखिलेश यादव और अन्य दिग्गज नेताओं को मिला आमंत्रण

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ स्थित सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर पहुंचकर उन्हें सपरिवार विवाह का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान उनके साथ उनकी बड़ी बहन प्रीति सरोज भी मौजूद रहीं। विवाह समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, किंजरापू राममोहन नायडू और सांसद सुप्रिया सुले को कार्ड भेजा गया है।

94 सांसद भी आमंत्रित

उत्तर प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों के 94 सांसदों (लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्य) तथा कई केंद्रीय मंत्रियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई जून 2025 में राजधानी लखनऊ में हुई थी।

पैतृक आवास पर पारंपरिक रस्म, लखनऊ में हल्दी व मेंहदी

4 दिसंबर 2026 को उनका विवाह लखनऊ में होगा। नवंबर 2026 में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के कठरवा स्थित पैतृक आवास पर विवाह की पारंपरिक रस्में होंगी। दिसंबर 2026 में पिंडरा से परिवार लखनऊ के लिए रवाना होगा। वहीं हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी।

82199539

दिल्ली का लहंगा, लखनऊ का सूट और वाराणसी की साड़ी की खरीदारी

सांसद प्रिया सरोज अपनी मां मुन्नी देवी और बहन प्रीति सरोज के साथ शादी की खरीदारी करने में व्यस्त हैं। उन्होंने दिल्ली से लहंगा, लखनऊ से सूट और बनारस से साड़ी की खरीदारी की। प्रिया सरोज ने दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर मारवाह कुटीर से अपना पसंदीदा लहंगा ख़रीदा है। राजस्थानी फैशन डिजाइनर द्वारा तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में हाउस टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, योगी सरकार ने एक महीने बढ़ाई OTS योजना की अंतिम तारीख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।