विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में हाउस टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, योगी सरकार ने एक महीने बढ़ाई OTS योजना की अंतिम तारीख

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:20 PM (IST)

योगी सरकार ने गृहकर बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की समयसीमा एक माह बढ़ाकर 14 दिसंबर तक आवेदन का मौका दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. ओटीएस योजना की आवेदन तिथि 14 दिसंबर तक बढ़ी।

  2. बकाया राशि जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी हुई।

  3. ब्याज और सरचार्ज में छूट का प्रावधान मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार ने गृहकर के बकायेदारों को राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की समयसीमा एक माह बढ़ा दी है। अब बकायेदार 14 दिसंबर तक योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। वहीं, बकाये के निस्तारण के लिए निर्धारित धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 दिसंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी गई है।

प्रदेश सरकार ने नागरिकों की मांग और योजना के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इससे उन भवन स्वामियों को अतिरिक्त मौका मिलेगा, जो किसी कारणवश पहले निर्धारित समयसीमा में आवेदन या बकाया धनराशि जमा नहीं कर सके थे। ओटीएस योजना का लाभ नगर निगमों के गृहकर के साथ जलकल विभाग के बकाया जलकर, सीवरकर और जलमूल्य पर मिलेगा।

योजना के तहत एक अप्रैल 2026 तक के लंबित बकाये की पूरी धनराशि जमा करने पर ब्याज और सरचार्ज में छूट का प्रविधान है। नगर निगम की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था की गई है।

बकायेदार ओटीएस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर 'आनलाइन आवेदन करें' विकल्प चुनकर नगर निकाय के रूप में नगर निगम का चयन करना होगा।

इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर प्रापर्टी आईडी, आवेदक का नाम तथा संपत्ति से जुड़ी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करना होगा। पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- यूपी की IPS बेटी अदिति सिंह ने हरियाणा के IAS विवेक आर्य संग लिए सात फेरे, ट्रेनिंग के समय शुरू हुई थी प्रेम कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।