विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी की IPS बेटी अदिति सिंह ने हरियाणा के IAS विवेक आर्य संग लिए सात फेरे, ट्रेनिंग के समय शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:35 PM (IST)

पंचकूला में आईपीएस अदिति सिंह और आईएएस विवेक आर्य ने शादी कर ली है। उनकी प्रेम कहानी मसूरी में प्रशिक्षण ...और पढ़ें

नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा समेत कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी।

नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा समेत कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी।

HighLights

  1. दोनों की पोस्टिंग पंचकूला में।

  2. एडीसी और डीसीपी पद पर तैनात।

  3. शादी में पहुंचे कई नेता और अफसर।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। उत्तर प्रदेश के मेरठ की बेटी आईपीएस अदिति सिंह ने रविवार को पंचकूला में हरियाणा के आईएएस विवेक आर्य संग सात फेरे लिए। दोनों की प्रेम कहानी मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद रिश्ते की वजह से अदिति सिंह का हिमाचल प्रदेश से कैडर हरियाणा में बदला गया औ दोनों को पंचकूला में पोस्टिंग मिली। 

अदिति सिंह पंचकूला की डीसीपी हैं, जबकि विवेक आर्य इसी जिले में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के पद पर तैनात हैं। दोनों अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। सेक्टर-1 स्थित शिवालिक कंट्री क्लब में आयोजित समारोह में सात फेरे लिए।

66

शादी समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, डीजीपी डाॅ. अजय सिंघल समेत हरियाणा के कई वरिष्ठ आईएएस व आईपीएस अधिकारी शामिल हुए। शादी के दौरान वरमाला रस्म के बाद विवेक आर्य ने अदिति सिंह का हाथ उठाकर खुशी जताई।

विवेक की यूपीएससी में 131वीं रैंक

विवेक आर्य मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव गोपी के रहने वाले हैं। उनकी स्कूली पढ़ाई सैनिक स्कूल कुंजपुरा से हुई है। इसके बाद चंडीगढ़ के डीएवी काॅलेज से बीए करने के बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी चले गए। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में आल इंडिया 131वीं रैंक हासिल किया था।

44

यूपीएससी का परिणाम आने से महज 10 दिन पहले सीडीएस के माध्यम से उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ था। वहीं, यूपीएससी का परिणाम जारी होने वाले दिन सुबह ही उनका चयन डिप्टी कमांडेंट के पद पर भी हुआ था।

विवेक आर्य का परिवार चरखी दादरी जिले के बाढड़ा कस्बे में लंबे समय से व्यवसाय से जुड़ा है। उनके परिवार का करीब 50 वर्षों से खाद-बीज का कारोबार है। उनके पिता विरेंद्र सिंह आर्य स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं। उनके बड़े भाई का भी वर्ष 2018 में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ था।

अदिति सिंह की 679वीं रैंक

अदिति सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। स्कूली शिक्षा मेरठ के सोफिया गर्ल्स स्कूल से हुई। गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।

33

दिल्ली और फिर कोरोना काल में घर पर रहकर यूपीएससी की तैयारी की। यूपीपीएससी-2020 में 54वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद के लिए चुनी गई। इसके बाद यूपीएससी में ऑल इंडिया 679वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं।

यूपीएससी में चयन के बाद आईपीएस अदिति सिंह को शुरुआत में हिमाचल प्रदेश कैडर अलॉट हुआ। हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी से शादी तय होने के बाद अंतर-कैडर स्थानांतरण के तहत हरियाणा कैडर मिल गया।

बता दें कि विवेक आर्य और अदिति सिंह की मुलाकात यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद मसूरी में प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। प्रशिक्षण के दौरान शुरू हुई जान-पहचान अब जीवनभर के रिश्ते में बदल गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।