एरिया बिजनेस मैनेजर पद का दुरुपयोग कर राजकुमार ने हड़पे थे 500 ग्राम सोने के सिक्के, फरीदाबाद में गिरफ्तार
नामचीन ज्वेलरी कंपनी का एरिया बिजनेस मैनेजर राजकुमार 70 लाख रुपये मूल्य के 500 ग्राम सोने के सिक्के और 7.65 ...और पढ़ें

नामचीन ज्वेलरी कंपनी के अपने साथ काम करने वाले चार कर्मियों को साजिश में किया था शामिल।
HighLights
ज्वेलरी कंपनी का एरिया बिजनेस मैनेजर राजकुमार गिरफ्तार।
70 लाख रुपये के 500 ग्राम सोने के सिक्के हड़पे।
फरीदाबाद में सिगरा पुलिस और एसओजी ने पकड़ा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। 70 लाख रुपये मूल्य के 500 ग्राम सोने के सिक्के और 7.65 लाख रुपये हड़पने के मामले में फरार चल रहे नामचीन ज्वेलरी कंपनी के एरिया बिजनेस मैनेजर व हरियाणा के रोहतक निवासी राजकुुमार को सिगरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 14 नवंबर को फरीदाबाद के गुर्जर भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बीते 18 अगस्त को दर्ज गबन के मुकदमे में फरार चल रहे राजकुमार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपित राजकुमार के साथ साजिश में शामिल रहे उसके साथी कर्मचारियों में सीनियर एक्जीक्यूटिव कामर्शियल मिथलेश, फ्लोर मैनेजर रवि, स्टोर मैनेजर रवि को पुलिस ने बीते 11 अक्टूबर को गिरफ्तार एक लाख 120 रुपये बरामद किया था। ज्वेलरी कंपनी कामर्शियल एक्जीक्यूटिव रहा विशाल तिवारी पुलिस की पकड़ से दूर है।
सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि नीचीबाग निवासी रितेश कुमार बबूना ज्वेलरी शोरूम काशी मधुरम के मालिक और नामचीन आभूषण कंपनी की फ्रेंचाइजी के डेजिग्नेटेड पार्टनर हैं। कंपनी ने कारोबार के लिए फ्रेंचाइजी फर्म को 500 ग्राम सोने के सिक्के भेजे थे, जिन्हें एरिया बिजनेस मैनेजर राजकुमार ने प्राप्त किया था।
सोने के बदले रकम वापस नहीं मिलने पर 18 अगस्त को आडिट कराया गया।इसके बाद माल का भौतिक सत्यापन कराया गया तो गबन की पुष्टि हुई। रितेश ने सोने और नकदी की देखरेख करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रितेश कुमार ने साझेदार ज्वेलरी कंपनी में विभिन्न पदों पर तैनात आरोपित कर्मचारी मिथिलेश, विशाल तिवारी, रवि, आशुतोष सिंह से बात की तो संतोषजनक जवाब न मिलने पर केस दर्ज कराया था।
सिगरा पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार मिथिलेश, रवि व आशुतोष ने अपराध में संलिप्तता कुबूली थी। पुलिस टीम में सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र, दारोगा सौरभ शाही, एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह, दारोगा आयुष पांडेय, मुख्य आरक्षी संतोष पासवान, आरक्षी अश्वनी सिंह, अंकित मिश्रा, अभिषेक वर्मा, मनीष कुमार तिवारी और सुमित शाही आदि रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।