विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज रेल मंडल चलाएगा 70 माघ मेला स्पेशल ट्रेनें, विशेष कोड से होगा आवागमन

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:30 PM (IST)

प्रयागराज रेल मंडल 15 जनवरी से 6 मार्च तक लगने वाले माघ मेले के लिए 70 विशेष ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों में मेमू और पारंपरिक रैक वाली गाड़ियां शामिल होंगी।

विशेष कोड से चलेंगी माघ मेले की स्पेशल ट्रेनें।

विशेष कोड से चलेंगी माघ मेले की स्पेशल ट्रेनें।

HighLights

  1. प्रयागराज रेल मंडल चलाएगा 70 माघ मेला स्पेशल ट्रेनें।

  2. 15 जनवरी से 6 मार्च तक चलेगा माघ मेला।

  3. मेमू और पारंपरिक रैक ट्रेनों के लिए विशेष कोड।

राकेश श्रीवास्तव, वाराणसी। पंद्रह जनवरी से छह मार्च तक लगने वाले माघ मेले के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रयागराज रेल मंडल ने ट्रेनों की पहचान और रखरखाव की व्यवस्था तय कर आस-पास के छह रेल मंडलों को उसी अनुरूप तैयारी करने के लिए जानकारी भेजी है।

मेले में श्रद्धालुओं की सेवा प्रयागराज, सूबेदारगंज, कानपुर सेंट्रल (प्रयागराज मंडल) से 70 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। अन्य रेल मंडलों ने भी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए भीड़ का आकलन शुरू कर दिया है।

मेमू व पारंपरिक रैक वाली ट्रेनें चलेंगी

माघ मेले में दो तरह की ट्रेनें चलेंगी। एक मेमू व दूसरी पारंपरिक रैक वाली ट्रेनें होंगी। पारंपरिक रैक वाली मेला स्पेशल ट्रेनों के कोड पर दोनों साइड में दृश्यता वाले स्थान पर एमएमसी (माघ मेला कंवेंशनल) के बाद उसका नंबर लिखा होगा। ‘सी’ से आशय कन्वेंशनल यानी पारंपरिक रैक से है। इसी तरह मेमू ट्रेन पर एमएम के बाद उसका नंबर (एमएम-01) लिखा होगा।

स्टैंसिल से अंकित कोड देखते ही पहचानेंगे श्रद्धालु

रेल कोच के दोनों तरफ स्टैंसिल (अक्षरों या अंकों को छापने का सांचा) से स्टेशन के कोड व उसके नंबर लिखे जाएंगे। स्टेशन कोड के दो आशय होंगे, जिसमें पहला अंकित स्टेशन कोड वाले शहर में ट्रेन जाएगी। दूसरा यह भी अंकित कोड वाले स्टेशन पर ट्रेन का रखरखाव होगा।

सामान्य ट्रेनों में इस तरह कोड और अंक लिखे जाएंगे

  • प्रयागराज- PRYJ-MMC-01 से 40
  • सूबेदारगंज-SFG-MMC-41 से 50
  • कानपुर सेंट्रल- MMC-51 से 70

वाराणसी व डीडीयू में भी शुरू हुई तैयारी

प्रयागराज रेल मंडल प्रशासन ने झांसी, आगरा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जबलपुर, वाराणसी, लखनऊ को माघ मेले की पत्र भेजकर माघ मेले की तैयारी शुरू करने के लिए पत्र भेजा है। वाराणसी व डीडीयू में आंकलन किया जा रहा कि कुंभ में कितनी भीड़ रही, उसी अनुरूप स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- गीडा की कंपनी संतकबीरनगर और गोपालगंज में लगाएगी नई फैक्ट्रियां, छह महीने में उत्पादन शुरू करने की तैयारी