पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर रूट डायवर्जन, जानें प्रभावित मार्ग और वैकल्पिक व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। कई मार्गों पर ...और पढ़ें
-1792899315308_m.webp)
बाबतपुर, जौनपुर और गाजीपुर से आने वाली बसों के लिए बदलेगा मार्ग। जागरण
HighLights
पीएम मोदी के वाराणसी आगमन पर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया।
शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित।
यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने को कहा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को वाराणसी आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बसों, आटो और ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और जरूरी होने पर अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
बाबतपुर की ओर से आने वाली रोडवेज और निजी बसों को वीवीआइपी आगमन से तीन घंटे पहले से कार्यक्रम समाप्ति तक हरहुआ ओवरब्रिज पर जाने नहीं दिया जाएगा। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहे की ओर मोड़ा जाएगा।
जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की बसें हरहुआ रिंग रोड, बावनबीघा और संदहा अंडरपास से लौटेंगी। चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र और मीरजापुर की बसें ठीकाना ढाबा व मोहनसराय से वापस होंगी। भदोही की बसें परमपुर व सजोई अंडरपास से लौटाई जाएंगी।
वीवीआइपी आगमन से एक घंटे पहले गिलट बाजार तिराहे से पुलिस लाइन, सेंट्रल जेल तिराहे से जेपी मेहता तिराहे और संदहा अंडरपास से पुलिस लाइन की ओर प्रवेश बंद रहेगा। काली माता और पांडेयपुर चौराहे से भी पुलिस लाइन की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
पांडेयपुर, पंचक्राेशी, कज्जाकपुरा ओवरब्रिज, गोलगड्डा, लहरतारा, तेलियाबाग, नमोघाट, भदऊ चुंगी और विश्वेश्वरगंज सहित निर्धारित मार्गों से नमोघाट व गोलगड्डा की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का काशी दौरा आज: नमो घाट पर देखेंगे 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो, अरविंद मिल इकाई का करेंगे उद्घाटन
सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कालेज और गिलट बाजार क्षेत्र में आटो-ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। पुलिस लाइन से पांडेयपुर, चौकाघाट, गोलगड्डा और राजघाट तक भी इनका संचालन बंद रहेगा। सूजाबाद से चौकाघाट की ओर आटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
