विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी का काशी दौरा आज: नमो घाट पर देखेंगे 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो, अरविंद मिल इकाई का करेंगे उद्घाटन

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 25 Oct 2026 05:30 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो देखेंगे और मिर्जामुराद में अरविंद मिल की नई इकाई का उद्घाटन करेंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पीएम मोदी आज वाराणसी में 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो देखेंगे।

  2. मिर्जामुराद में अरविंद मिल की नई इकाई का उद्घाटन करेंगे।

  3. रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी आएंगे। नमो घाट पर बैठकर वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ पर आयोजित एयर शो देखेंगे। साथ ही मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद मिल की नवनिर्मित इकाई का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

हेलीकाप्टर से मिर्जामुराद के खोचवां जाएंगे। यहां अरविंद मिल का उद्घाटन के साथ 40 महिलाकर्मियों से संवाद करेंगे। हेलीकाप्टर से पुलिसलाइन ग्राउंड पहुंचेंगे और एयर फोर्स-डे एरियल डिस्प्ले-2026 में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे। भाजपा ने रास्ते में 13 जगह स्वागत की तैयारी की है। एयर शो शुरू होने से पहले झंडा, कैप लगाकर प्रधानमंत्री का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

ये रहेंगे मौजूद

दोनों नेता शनिवार शाम काशी आ गए। रक्षामंत्री ने श्रीसंकटमोचन और श्रीकालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। एयर शो में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत विशिष्टजन मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद पुलिस लाइन से बाबतपुर एयरपोर्ट और यहां से भुवनेश्वर जाएंगे।

यह भी पढ़ें- गंगा की गोद में वायुसेना का शौर्य: 'विंग्स ओवर गंगा' में लड़ाकू विमानों ने दिखाया अद्भुत पराक्रम

वहां वह भारतीय रिजर्व बैंक के डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री ने शनिवार शाम अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट से काशी में हो रहे एयर शो की वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए रविवार को इसमें शामिल होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि काउंटडाउन बिगिंस। विंग्स ओवर गंगेज टूमारो इन वाराणसी।