विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में 1 नवंबर को होगा जदयू का प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन, मंत्री श्रवण कुमार ने संभाली कमान

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 25 Oct 2026 02:39 AM (IST)

जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन 1 नवंबर को वाराणसी में होगा। बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने संगठन ...और पढ़ें

मंत्री श्रवण कुमार।

मंत्री श्रवण कुमार।

HighLights

  1. जदयू का प्रदेश सम्मेलन 1 नवंबर को वाराणसी में।

  2. मंत्री श्रवण कुमार ने संभाली तैयारियों की कमान।

  3. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना मुख्य लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश सम्मेलन एक नवंबर को काशी में होगा। इसकी तैयारी को लेकर बिहार के ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री जदयू विधायक दल के नेता के साथ ही उत्तर प्रदेश में संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे श्रवण कुमार ने यहां विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों से संपर्क किया।

मंत्री ने बताया कि लंका, बेनीपुर, परमानंदपुर, इंदिरा नगर, चितईपुर, बच्छाव बाजार और चुनार रोड पर लोगों से संगठन को मजबूती देने के लिए चर्चा हुई। एक नवंबर को रोहनिया विधान सभा क्षेत्र में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।

इसके लिए जयप्रकाश पटेल, संतोष पटेल, सच्चिदानंद ब्रह्मचारी, विजय पटेल, सुशील कश्यप, अवधेश सिंह, संजय सिंह पटेल और सुशील पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। पार्टी का लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। इस दौरान शालिनी पटेल, डा. हरिओम सिंह, अशोक सिंह पटेल, अधिवक्ता शीतला प्रसाद सिंह, सदानंद पटेल आदि मौजूद रहे।