विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एयर शो के लिए सीधे नमो घाट पहुंचेंगे PM मोदी, लगभग 4000 VIP भी होंगे शामिल

Published: Mon, 12 Oct 2026 10:09 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी में आयोजित एयर शो में शामिल होने के लिए सीधे नमो घाट पहुंचेंगे, जिसमें लगभग 4000 VIP भी शिरकत करेंगे।

पहली तस्वीर एआई जेनेरेटेड है और पीएम नरेंद्र मोदी

पहली तस्वीर एआई जेनेरेटेड है और पीएम नरेंद्र मोदी

HighLights

  1. पीएम मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी एयर शो में होंगे शामिल।

  2. लगभग 4000 VIPs, राजनाथ सिंह, अमित शाह भी होंगे शामिल।

  3. एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बदला, वायुसेना के 20 विमान।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में 22, 24 व 25 अक्टूबर को आयोजित एयर शो में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आना तय है। प्रशासन व पुलिस प्रधानमंत्री के 25 अक्टूबर को आने को लेकर तैयारी कर रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे के करीब बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद वह सीधे नमो घाट पहुंचेंगे। एयर शो में शामिल होने के बाद वह वापस चले जाएंगे।

एयर शो में लगभग 4000 वीआईपी भी 25 को शामिल हो सकते हैं। इसमें प्रमुख रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर जहां पुलिस-प्रशासन रूट चार्ट, डायवर्जन, नमो घाट, गंगा पार व घाटों पर तैयारी तेज कर दिया है।

साथ ही लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर पर भी तैयारियां तेज कर दी हैं। एयर शो के दौरान एयरपोर्ट पर वायुसेना के कुल 20 विमानों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

इसके मद्देनजर निर्धारित तिथियों में नियमित यात्री विमानों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसके लिए उड़ानों का शेड्यूल को रीशेड्यूल किया गया है। यात्रियों को भी संदेश के माध्यम से इसकी सूचना भेजी जा रही है।

19 को दोपहर एक से दो बजे तक नियमित उड़ाने रहेंगी बंद

एयर शो के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 19 अक्टूबर को दोपहर एक से दो बजे तक वाराणसी एयरपोर्ट पर नियमित विमानों का आवागमन बंद रहेगा। 21 से 25 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर एक से तीन बजे तक नियमित उड़ानों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

एयर शो की खास बात यह होगी कि वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर एयरपोर्ट से वायुसेना के विमान उड़ान भरेंगे। निर्धारित योजना के अनुसार, तीनों स्थानों से उड़ान भरने के बाद विमान दक्षिण दिशा में हवा में एक साथ मिलेंगे और फिर संयुक्त रूप से एयर शो में करतब दिखाने के लिए आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें- वाराणसी एयर शो के दौरान शहर में सिर्फ UP 65 नंबर की गाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री, पुलिस ने तैयार किया ट्रैफिक प्लान