वाराणसी-दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत का शुभारंभ, PM मोदी बोले- ऐतिहासिक है आज का दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से दिल्ली तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ को ऐतिहासिक बताया। यह ट्रेन आधुनिक ...और पढ़ें

HighLights
देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ।
आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से लैस।
लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं, व्यापारियों को लाभ।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्विटर (एक्स) एकाउंट पर काशी से दिल्ली तक वंदेभारत स्लीपर से यात्रा करने वालों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।

पीएम ने लिखा है कि काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से समय की बचत के साथ ही उनका अनुभव बेहतर होने वाला है। आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं और व्यापारियों की यात्रा को सुगम बनाएगी। बाबा विश्वनाथ के दर्शन हों या संगम की यात्रा, यह ट्रेन आस्था को अवसर से और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी। इस नई रेल सेवा के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।