विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में सीवर और बरसाती पानी के जमाव से आजिज लोगों ने विधायक संग जीएम को बैठाया

By Rajesh TripathiEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 05 Sep 2026 03:16 PM (IST)

वाराणसी के खोजवा क्षेत्र में सीवर जाम और जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ...और पढ़ें

वाराणसी में सीवर जाम और जलभराव से आक्रोशित जनता का प्रदर्शन, विधायक ने दिया समाधान का निर्देश।

वाराणसी में सीवर जाम और जलभराव से आक्रोशित जनता का प्रदर्शन, विधायक ने दिया समाधान का निर्देश।

HighLights

  1. खोजवा में सीवर जाम और जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन।

  2. विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर दिए निर्देश।

  3. नई सीवर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। खोजवा पुस्तकालय गली से गुरुधाम राम मंदिर तक हुए सीवर जाम के विरोध में स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब कई दिनों से दाहाचौक तिराहे से गुरुधाम और कश्मीरीगंज से गुरुधाम चौराहे तक सीवर जाम होने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।

लोगों का कहना था कि बरसाती व सीवर के अवजल से पूरा क्षेत्र लबालब भरा है। स्थानीय विधायक व जल कल विभाग शिकायतों को अनसुनी कर देता है। सुबह से दोपहर तक लोग रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान जीएम जलकल और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी आए। लोगों ने उन्हें पूरी गली में घुमा कर दाहा चौक पर बैठा दिया और अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी करने लगे।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा - 'ब्रेस्ट कैंसर चेकअप में काशी ने बनाया रिकार्ड'

vidhayak

जनता के धरने के बाद खोजवां राम मंदिर के बगल की गली में नई सीवर पाइप लाइन बिछाए जाने का निरीक्षण करते क्षेत्रीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव। - जागरण

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वहां उपस्थित जलकल के अधिकारियों को डांटा भी और तत्काल सीवर सफाई का निर्देश दिया। जनता के धरने के बाद खोजवां राम मंदिर के बगल की गली में नई सीवर पाइप लाइन बिछाए जाने का निरीक्षण करने के ल‍िए क्षेत्रीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी पहुंचे और जनता के गुस्‍से से अध‍िकार‍ियों को अवगत कराते हुए बताया क‍ि जनहित के व‍िषयों पर ध्‍यान दें। 

कार्य समाप्त होने तक बैठा रहूंगा : सौरभ
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे अनुरोध पर जनता ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। मैं खुद वहीं बैठ गया। मैंने जलकल व जलनिगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और सीवर जाम की समस्या का तत्काल हल करने का निर्देश दिया। मैं तबतक क्षेत्र में बैठा रहूंगा जबतक पूरा जलजमाव समाप्त नहीं हो जाता।

यह भी पढ़ें : पीएम सूर्य घर सोलर सब्‍स‍िडी के कुछ माह शेष, अब पैनल की बढ़ने लगी हैं कीमतें, कि‍तनी म‍िलती है सब्‍स‍िडी और कैसे करें दावा?