Move to Jagran APP

ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए उत्पादन कंपनी को किया गया भुगतान, जल्‍द ही वाराणसी में होगी आपूर्ति

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण काशी में भी ऑक्सीजन एवं सिलेंडर की भारी कमी आई है। अब खाली सिलेंडर की किल्लत ही समस्या बन गई है। हालांकि प्रशासन ने 600 नए सिलेंडर अहमदाबाद से मंगाए है। इसके लिए मंगलवार की रात सिलेंडर उत्पादन कंपनी को भुगतान कर दिया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 12:38 PM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 12:38 PM (IST)
अब खाली सिलेंडर की किल्लत ही समस्या बन गई है।

वाराणसी, जेएनएन। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण काशी में भी ऑक्सीजन एवं सिलेंडर की भारी कमी आई है। प्रशासन की पहले पर अब यहां पर 4000 सिलेंडर तक भरने की क्षमता हो गई है। हालांकि  अब खाली सिलेंडर की किल्लत ही समस्या बन गई है। हालांकि प्रशासन ने 600 नए सिलेंडर अहमदाबाद से मंगाए है। इसके  लिए मंगलवार की रात सिलेंडर उत्पादन कंपनी को भुगतान कर दिया गया। इसके बाद कंपनी ने बुधवार को खाली नए सिलेंडर रवाना कर दिया। उम्मीद है नए सिलेंडर की आपूर्ति एक-दो दिन में हो जाएगी। इसके आने से काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके अलावा अन्य जिलों की औद्योगिक इकाइयों से भी सिलेंडर मंगाए गए हैं।

loksabha election banner

सिलेंडर की कमी को दूर करने के लिए औद्योगिक इकाइयों से भी सिलेंडर ले लिया गया है। उद्यमी भी इस संकट में  मरीजों एवं प्रशासन का भरपूर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने अपना उद्योग कम करते हुए इकाइयों में उपयोग आने वाले सिलेंडर व ऑक्सीजन मरीजों के लिए सुपुर्द कर दिया है। वहीं प्रशासन भी अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। छह सौ जो नए सिलेंडर का आर्डर दिया गया है, उसे जिला प्रशासन खुद मंगा रहा है। ताकि फिलहाल मरीजों को ऑक्सीजन एवं सिलेंडर की कमी नहीं हो।

बताया जा रहा है नए सिलेंडर का  कोरोना काल में उपयोग होने के बाद इसे सरकारी अस्पतालों को दे दिया जाएगा। ताकि किसी भी विपदा के बाद उसका उपयोग किया जा सके। ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी के सहायक औषधि आयुक्त केजी गुप्ता ने बताया कि 600 नए सिलेंडर मंगाने के लिए  बिल का भुगतान कंपनी को एडवांस में कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सिलेंडर अहमदाबाद से रवाना कर दिया गया है। एक-दाे दिन में यहां पहुंच जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.