विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में अस्पताल में मरीज की मौत, प्रबंधक और चिकित्सकों पर मुकदमा

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 25 Nov 2026 03:45 PM (IST)

वाराणसी के महमूरगंज स्थित एक अस्पताल में मरीज की मौत के बाद प्रबंधक, चिकित्सक और स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजन ने आरोप लगाया है कि आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज का वादा कर जबरन पैसे वसूले गए और बेटी की मौत हो गई।

अस्पताल में मरीज की मौत के बाद प्रबंधक और चिकित्सकों पर मुकदमा।

अस्पताल में मरीज की मौत के बाद प्रबंधक और चिकित्सकों पर मुकदमा।

HighLights

  1. अस्पताल प्रबंधक, चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप।

  2. आयुष्मान योजना के तहत इलाज में जबरन पैसे वसूलने का आरोप।

  3. परिजन को मरीज से मिलने नहीं दिया गया, सीसीटीवी फुटेज से इनकार।

जासं, वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित एक अस्पताल के प्रबंधक, चिकित्सक और स्टाफ के खिलाफ लापरवाही से मरीज की मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है। डेहरी आनसोन निवासी सुनील कुमार सिन्हा ने शिकायत में बताया कि उन्होंने पेट दर्द के कारण अपनी 25 वर्षीय पुत्री विजेता सिन्हा को 22 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था।

उनका आरोप है कि अस्पताल में आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज की बात कही गई। जांच रिपोर्ट के बाद बताया गया कि आंत फंस गई है। ऐसे में बाहर के डाक्टर से आपरेशन कराने पर 70 हजार रुपये खर्च होंगे। सुनील ने रुपये न दे पाने की स्थिति बताई, लेकिन आरोप है कि उनसे जबरदस्ती 30 हजार रुपये जमा कराकर आपरेशन किया गया।

बताया क‍ि उनको मरीज से मिलने भी नहीं दिया गया। सुबह करीब 8.40 बजे उन्हें पुत्री की मौत की सूचना दी गई। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज मांगा, लेकिन अस्पताल ने इसे दिखाने से इन्कार किया। कहा गया कि फुटेज केवल डीएम या सीएमओ को दिखाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।