वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की सख्त हिदायत, 30 दिन में निपटाएं सभी लंबित विवेचनाएं
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उन्होंने जघन्य अपराधों, मादक पदार्थों की तस्करी और महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के साथ त्योहारों के लिए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

मीटिंग के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल।
HighLights
कोई विवेचना 30 दिन से अधिक लंबित न रहे
मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्रवाई जारी रखें
महिला अपराधों में जीरो टॉलरेंस, तत्काल एफआईआर
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को कैंप कार्यालय में बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जघन्य अपराध, गैंग्सटर , गोवध, एनडीपीएस अधिनियम, ई-समन, ई-नोटिस, ई-वारंट, ई-साक्ष्य की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि कोई भी विवेचना 30 दिन से अधिक लंबित न रहे। गैर-जमानती वारंट के निष्पादन के लिए तीन दिवसीय अभियान चलाकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए।
मोहित अग्रवाल ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया गया। डिजिटल साक्ष्यों के समयबद्ध अपलोड तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के निर्देश भी दिए गए।
कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की प्रगति समीक्षा के लिए हुई बैठक
पुलिस आयुक्त ने महिला अपराधों में जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए तत्काल एफआईआर, निष्पक्ष विवेचना और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, गश्त, पर्याप्त पुलिस बल, समुचित यातायात प्रबंधन और निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद
यह भी पढ़ें- जनरल टिकट कटा 7 करोड़ का सोना ले जा रही तस्कर, बंगाल का जगदीश सरगना; वाराणसी पुलिस की पूछताछ में खुलासा
बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा सहित सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी थाना प्रभारी गूगल मीट के माध्यम से शामिल हुए।
