Move to Jagran APP

वाराणसी में मानसून की रफ्तार धीमी, आसमान में बादलों के बीच हल्की बारिश की संभावना बरकरार

मानसून की रफ्तार धीमी होने के कारण पुरवा हवा तेजी से आगे नहीं बढ़ रही है। इसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव बनने के साथ ही नमी भी आ रही है। यही वजह है कि आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की-फुल्की बरसात हो जा रही है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 10:22 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 10:22 PM (IST)
मानसून की रफ्तार धीमी होने के कारण पुरवा हवा तेजी से आगे नहीं बढ़ रही है।

वाराणसी, जेएनएन। मानसून की रफ्तार धीमी होने के कारण पुरवा हवा तेजी से आगे नहीं बढ़ रही है। इसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव बनने के साथ ही नमी भी आ रही है। यही वजह है कि आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की-फुल्की बरसात हो जा रही है। इसी का नतीजा रहा कि रविवार को मामूली बारिश हुई। हालांकि शनिवार की रात केा 1.6 मिमी बारिश हो गई थी।

loksabha election banner

प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएस पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा लगातार आ रही है। हालांकि मानसून की रफ्तार कम होने से पुरवा हवा तेजी से आगे नहीं बढ़ रही है। यह वजह है कि बारिश के लगातार माहौल बना हुआ है। एक दिन और आसमान में बादल व हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 32.0 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 27.0 डिग्री तक पहुंच गया था। आगे भी तापमान में बढ़ाव की संभावना जताई जा रही है।

मानसून जल्द आने से निगम का बिगड़ा आकलन

बीते चार दिनों से हुई बारिश में जल-जमाव की समस्या ने नगर निगम के माथे पर बल ला दिया है। हो भी क्यों नहीं, अब तक 80 फीसद नालों की ही सफाई हो सकी है। शेष कार्य अविलंब पूरा करने के लिए नगर निगम ने मानव संसाधन बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें करीब 300 सफाईकर्मियों को नाला सफाई में लगाया जाएगा वहीं जल निकासी के लिए 150 मजदूरों को लगाया गया।नगर निगम ने 15 जून तक सभी नालों की सफाई का लक्ष्य रखा था। 12 जून से ही बारिश शुरू हो गई। इस कारण तीन-चार दिन का काम पिछड़ गया। अब नाला सफाई कार्य पूरा कराने का अंतिम लक्ष्य 20 जून कर दिया गया है। शेष कार्य को अविलंब पूरा कराने के लिए तीन सौ मजदूर बढ़ाने का आदेश जारी हुआ है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि यदि बारिश नहीं हुई तो 20 जून से पहले ही नाले की सफाई पूरी कर ली जाएगी। नाले से निकले सिल्ट की उठान भी 24 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.