विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन पर बनारस घूमने आई युवती ने कहा - 'मम्‍मी! इधर आकर फंस गई हूं, गंदा- गंदा पानी में घूमना पड़ रहा है'

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 01 Sep 2026 06:26 PM (IST)

वाराणसी में बार‍िश के येलो अलर्ट के बीच हुई भारी बारिश से शहर में जलभराव हो गया, जिससे सड़कों पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. भारी बारिश से वाराणसी की सड़कों पर हुआ भीषण जलभराव।

  2. पर्यटकों को गंदे सीवर के पानी से गुजरने की मजबूरी।

  3. शहर की खराब जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। यलो अलर्ट वाले द‍िन मंगलवार को द‍िन भर सुबह से रह रहकर हो रही बरसात की वजह से माहौल शहर का ब‍िगड़ा नजर आया। चारों ओर सड़कों पर बहता पानी और सीवर का मलजल बरसात में बनारस की नगर व्‍यवस्‍था की कलई खोल रहा था। वीआइपी क्षेत्र से लेकर गंगा के क‍िनारे और बाबा दरबार के आसपास के क्षेत्रों से लेकर गोदौल‍िया और दशाश्‍वमेध घाट क्षेत्र में बार‍िश ने पर्यटकों की भी खूब फजीहत कराई। 

फोन पर दशाश्‍वमेध क्षेत्र में एक युवती अपनी मां को बनारस में बरसात की कहानी सुनाती नजर आई। वह बता रही थी क‍ि गंदे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। अमूमन सभी पर्यटकों को इन्‍हीं दुश्‍वार‍ियों से गुजरकर काशी के बुरे अनुभवों से गुजरना पड़ा। शहर के प्रमुख स्‍थानों के आसपास तक जलजमाव ने कब्‍जा देर रात तक जमाए रखा। वह पर्यटक जो सावन के बाद भीड़ कम होने के आस में काशी चले आए उनको बाबा की नगरी में गंदे सीवर के पानी और मलजल के साथ बरसात के बुरे अनुभवों से दो चार होना पड़ा। 

यह भी पढ़ें : ई हौ रजा बनारस! जान बचाना है तो बचाकर द‍िखाइए, साकेत नगर में गड्ढा नहीं भर पाए तो कर दी बैरिकेड‍िंग

मूसलाधार बारिश के बाद बनारस की सड़के तालाब शाम तक बनी रहीं। कुछ ही देर सही लेक‍िन तेज बारिश में ही शहर का जलनिकासी सिस्टम फेल हो गया, गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट मार्ग, गिरजाघर से खारी कुआं मार्ग और कोदई चौकी क्षेत्र में भीषण जलजमाव देखने को मिला, सड़कों पर पानी भर गया। 

बारिश के बीच लोग जमा गंंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर रहे, जलभराव के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी रही और कई जगह जाम की स्थिति बन गई, वाराणसी पुलिस जलजमाव के बीच ट्रैफिक सामान्य कराने में जुटी रही, स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही नालियों के चोक होने से सड़कों पर पानी भर जाता है। सबसे बुरे अनुभवों को लेकर जाने वाले पर्यटक काशी की क्‍या छव‍ि लेकर जाएंगे यह प्रशासन को ही सोचने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें वाराणसी में गंगा की बाढ़ ने चला ऐसा दांव कि गलियों में चलने लगी नाव, तटवर्ती मोहल्‍लों में बढ़ी दुश्‍वारी