मोहित अग्रवाल का वाराणसी से प्रयागराज ट्रांसफर, किरण एस. होंगे काशी के नए पुलिस आयुक्त
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हुए स्थानांतरणों के क्रम में मोहित अग्रवाल का वाराणसी से प्रयागराज तबादला हो गया है। किरण एस., जो पहले लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक थे, उनको वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

मोहित अग्रवाल का प्रयागराज तबादला, किरण एस. बने वाराणसी के नए पुलिस आयुक्त।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, वाराणसी। विधानसभा चुनाव 2027 के पूर्व स्थानांतरण के क्रम में शुक्रवार को शासन द्वारा वाराणसी पुलिस आयुक्त का पुलिस कमिश्ररेट, वाराणसी से पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्ररेट, प्रयागराज के पद पर स्थानांतरण किया गया है। वहीं इसी पद पर वाराणसी में किरण एस. की तैनाती की गई है जो पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र से पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्ररेट, वाराणसी के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।

2008 बैच के आइपीएस किरण एस. की तैनाती की गई है जो पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र के पद पर तैनात थे।
वहीं दूसरी ओर नीतू कादयान का अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्ध नगर के पद पर हुआ स्थानान्तरण निरस्त कर दिया गया है। उनका अब अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ में स्थानांतरण किया गया है। इस प्रकार वाराणसी परिक्षेत्र से दो प्रमुख पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण दूसरे जगह किया गया है।