विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा और प्रभावी बनाएं, व‍िशेष रणनीत‍ि पर होगा काम

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 25 Nov 2026 04:15 PM (IST)

सीआरपीएफ महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, साथ ही जवानों के आवास व सुविधाओं के लिए भूमि का निरीक्षण भी किया।

सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का किया निरीक्षण।

सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का किया निरीक्षण।

HighLights

  1. सीआरपीएफ डीजी ने काशी विश्वनाथ धाम सुरक्षा का जायजा लिया।

  2. ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

  3. जवानों के आवास हेतु भूमि का निरीक्षण किया, सुविधाओं पर चर्चा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा के बारे में भी मातहतों से जानकारी ली और दोनों स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभारी बनाने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व पहड़िया नवीन मंडी स्थित 95 बटालियन के मुख्यालय पहुंच अधीनस्थ अधिकारी मेस के नवनिर्मित डाइनिंग हाल का उद्घाटन किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं व सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। वाराणसी दौरे पर आए सीआरपीएफ महानिदेशक (डीजी) सरैयाबाद, किला कोहना नमो घाट क्षेत्र में जवानों के आवास और अन्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि का निरीक्षण किया।

उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से भूमि संबंधी विषयों पर चर्चा की। इसके बाद पहाड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। जवानों को कर्तव्यपालन में सतर्कता, अनुशासन और सजगता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने अधिकारियों और जवानों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं व्यावसायिक दक्षता की सराहना की। इससे पूर्व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान विशेष महानिदेशक दीपक कुमार, आइजी अनिल कुमार, डीआइजी संजय कुमार, डीआइजी राकेश कुमार, कमांडेंट आरएस बालापुरकर, राजेश कुमार सिंह, आलोक कुमार और नवनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।