विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, जमीन पर गिरने से फूटा सिर, मुकदमा

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 12:36 PM (IST)

वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के पास दर्शनार्थियों की कतार में विवाद सुलझाने गए पीएसी के दीवान राम किशुन यादव पर एक युवक ने हमला कर दिया। आरोपित विमलेश कुमार तिवारी ने जवान को गिरा दिया, जिससे उनके सिर में चोट लगी; पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, जमीन पर गिरने से फूटा सिर, मुकदमा दर्ज।

सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, जमीन पर गिरने से फूटा सिर, मुकदमा दर्ज।

HighLights

  1. काशी विश्वनाथ धाम में पीएसी दीवान पर हमला हुआ।

  2. विवाद सुलझाने गए जवान को आरोपित ने गिराकर घायल किया।

  3. पुलिस ने आरोपित विमलेश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दर्शनार्थियों की कतार में रविवार को विवाद कर रहे युवक को समझाने पहुंचे पीएसी के दीवान पर उसने हमला कर दिया। आरोपित ने जवान की वर्दी पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। घटना बांसफाटक की गली नंबर एक में हुई। दशाश्वमेध पुलिस आरोपित विमलेश कुमार तिवारी (पता अज्ञात) के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी है।

34वीं वाहिनी पीएसी, भुल्लनपुर में तैनात मुख्य आरक्षी राम किशुन यादव ने थाना चौक में दी गई तहरीर में बताया कि वह जवानों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान दर्शनार्थियों की कतार में विमलेश कुमार तिवारी एक अज्ञात महिला से विवाद कर रहा था।

राम किशुन उसे समझाने पहुंचे तो युवक अचानक हिंसक हो उठा और उनकी वर्दी पकड़कर उन्हें गिरा दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर आरोपित भाग गया। घायल राम किशुन का उपचार काशी विश्वनाथ मंदिर के पास एक अस्पताल में कराया गया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर की घटना है। आरोपित को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।