विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर खुले मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी दरबार के पट, काशी में पांच दिनों तक मिलेगा 'खजाना प्रसाद'

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:31 AM (IST)

वाराणसी के अन्नपूर्णा मठ मंदिर में धनतेरस पर माता अन्नपूर्णा की स्वर्णमयी प्रतिमा के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए ...और पढ़ें

धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी दर्शन शुरू।

धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी दर्शन शुरू।

HighLights

  1. धनतेरस पर माँ अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी कपाट भक्तों के लिए खुले।

  2. पांच दिवसीय दर्शन मेले में 10 लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद।

  3. भक्तों को दर्शन के बाद खजाना प्रसाद वितरित किया जा रहा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी के अन्नपूर्णा मठ मंदिर में प्रथम तल पर स्थित माता अन्नपूर्णा की स्वर्णमयी प्रतिमा के कपाट खुल गए।

सुबह 4 बजे मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने षोडशोपचार विधि से पूजन के बाद महाआरती की। आरती के बाद सुबह 5 बजे से भक्तों के लिए पट खोल दिए गए, धनतेरस से अन्नकूट तक चलने वाले इस पांच दिवसीय दर्शन मेले में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

सुबह से ही कतार में लगे भक्त माता अन्नपूर्णा, माता लक्ष्मी और भूमि देवी के दर्शन कर रहे हैं, दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को लावा और खजाना प्रसाद दिया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.56.51 AM

मान्यता है कि इस दिन खजाना प्रसाद घर ले जाने से अन्न-धन की कमी नहीं होती। मंदिर परिसर में सुरक्षा और दर्शन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में धनतेरस पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा मां अन्नपूर्णा का दरबार, 5 दिन तक मिलेगा ‘खजाना’ प्रसाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।