विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में धनतेरस पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा मां अन्नपूर्णा का दरबार, 5 दिन तक मिलेगा ‘खजाना’ प्रसाद

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:04 PM (IST)

श्री काशी विश्वनाथ धाम में धनतेरस और अन्नकूट महापर्व पर विशेष आयोजन होंगे। धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन।

  2. श्रद्धालुओं को 5 दिन तक मिलेगा 'खजाना' प्रसाद वितरण।

  3. अन्नकूट पर बाबा विश्वनाथ को छप्पन भोग अर्पित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में धनतेरस और अन्नकूट महापर्व पर विशेष आयोजन होंगे, मंदिर प्रशासन के अनुसार 6 नवंबर को धनतेरस के दिन प्रातः 4 बजे मां अन्नपूर्णा की विशेष पूजा, भव्य शृंगार और महाआरती होगी, आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन शुरू होंगे और उन्हें पावन प्रसाद ‘खजाना’ वितरित किया जाएगा।

यह व्यवस्था 10 नवंबर को अन्नकूट महापर्व की रात शयन आरती तक लगातार जारी रहेगी, वहीं अन्नकूट पर 10 नवंबर को मध्याह्न भोग आरती में बाबा विश्वनाथ को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा, जिसमें मिष्ठान, फल, मेवे और पारंपरिक व्यंजन होंगे।

varanasi news (4)

दर्शन की प्रतीक्षा करते श्रद्धालु

इस दिन शिव परिवार की चल प्रतिमा को गर्भगृह में विराजमान कर दिव्य श्रृंगार किया जाएगा और लड्डुओं से बने भव्य शिवालय के दर्शन वैकुंठ महादेव प्रांगण में होंगे,भोग आरती के बाद श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर से झांकी दर्शन कर सकेंगे, मंदिर प्रशासन ने दर्शन, सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें- अयोध्या दीपोत्सव के लिए तीन दिन तक प्रशासन के अधीन हुईं सभी सिटी बसें, लागू रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध

यह भी पढ़ें- राम की पैड़ी पर नई सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे पर्यटक, 30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार अयोध्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।