CBI के पूर्व निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, वाराणसी में बनाई 'सर्वजन सनातन पार्टी'
सीबीआई के पूर्व निदेशक एम. नागेश्वर राव ने वाराणसी से सक्रिय राजनीति में प्रवेश करते हुए 'सर्वजन सनातन पार्टी' का ...और पढ़ें
-1791070121702_m.webp)
तस्वीर क्रेडिट- एक्स।
HighLights
सीबीआई के पूर्व निदेशक एम. नागेश्वर राव ने राजनीति में प्रवेश किया।
वाराणसी में 'सर्वजन सनातन पार्टी' का गठन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सभ्यतागत जुड़ाव पार्टी के मुख्य स्तंभ।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सीबीआई के पूर्व निदेशक एम. नागेश्वर राव ने शनिवार को काशी से सक्रिय राजनीति में कदम रखने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने सर्वजन सनातन पार्टी (एसएसपी) नाम से पार्टी का गठन किया है। इसके वे स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।
भारत में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासन के क्षेत्रों में लगभग चार दशक के अपने अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा भारत का पुनर्निर्माण केवल प्रशासनिक सुधारों तक सीमित नहीं हो सकता। भारत को अपनी सभ्यतागत जड़ों से जुड़े रहते हुए आधुनिक विकास की ओर आगे बढ़ने की जरूरत है।कहा, सर्वजन सनातन पार्टी की सोच चार मुख्य स्तंभों पर आधारित है।
इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका व सभ्यतागत जुड़ाव शामिल है। हर एक को आधुनिक और वैश्विक स्तर की शिक्षा के साथ भारतीय सभ्यता, इतिहास और ज्ञान-परंपराओं का जुड़ाव, आधुनिक चिकित्सा और भारतीय स्वास्थ्य परंपराओं के ज्ञान का मेल करते हुए सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवा, युवाओं, किसानों, कारीगरों, मजदूरों
छोटे व्यवसायों और उद्यमियों के लिए सम्मानजनक आजीविका और अवसर के साथ ही भारतीय भाषाओं, कलाओं, मंदिरों, तीर्थ-स्थलों, त्योहारों, ज्ञान-परंपराओं, परिवार और सांस्कृतिक संस्थानों को राष्ट्र की शक्ति के रूप में देखना है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वजन सनातन पार्टी की सोच में सनातन केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि यह सत्य, धर्म, कर्तव्य, करुणा, न्याय, आत्म-संयम, प्रकृति, परिवार, समाज और जन-कल्याण पर आधारित जीवन-दृष्टिकोण है।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में खतरा बिंदु के काफी करीब तक पहुंचकर गंगा के जलस्तर में शुरू हुआ मामूली घटाव, नौका संचालन अब भी बंद
