विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई, दिल्ली और गुजरात जाने वाली ट्रेनों में दिसंबर तक लंबी वेटिंग, यात्रा की बढ़ी चुनौती

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 01:09 PM (IST)

छठ पूजा के बाद मुंबई, दिल्ली और गुजरात जाने वाली ट्रेनों में दिसंबर तक लंबी वेटिंग लिस्ट है, जिससे यात्रियों ...और पढ़ें

छठ के बाद वाराणसी से ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों की बढ़ी चुनौती।

छठ के बाद वाराणसी से ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों की बढ़ी चुनौती।

HighLights

  1. छठ पूजा के बाद ट्रेनों में दिसंबर तक लंबी वेटिंग।

  2. मुंबई, दिल्ली, गुजरात जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी।

  3. अमृतसर और दरभंगा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। छठ पूजा के बाद यात्रियों के सामने काम पर लौटने की चुनौती है। मुंबई, दिल्ली और गुजरात जाने वाली ट्रेनों में जगह मिलना मुश्किल है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। वाराणसी से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस में बर्थ अनुपलब्ध है।

वहीं, उद्घाटन के बाद से ही लोकप्रिय हुई वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में पूरे नवंबर महीने में जगह नहीं है। कामगारों और नौकरीपेशा लोगों को टिकट के लिए रोज जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रेलवे के अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह तक दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है।

वहीं, गुजरात की गाड़ियां 20 दिसंबर तक पैक हैं। इधर, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग की फेहरिस्त लंबी है। वाराणसी से मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस समेत प्रमुख ट्रेनें 26 दिसंबर तक फुल है। छठ मनाने आए लाखों लोग अब वापस लौटना चाहते हैं, लेकिन कन्फर्म टिकट न मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। कई लोग तत्काल टिकट के भरोसे हैं, तो कई बसों का रुख कर रहे हैं। बसों में भी किराया बढ़ा हुआ है।

अमृतसर और दरभंगा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छठ पूजा के बाद पूर्वांचल के कामगारों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। ये गाड़ियां दोनों दिशाओं में वाराणसी के रास्ते गुजरेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या - 04672 अमृतसर - सहरसा स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर यानि बुधवार को शाम पांच बजे वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी। विभिन्न मार्गों से होकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या - 04671 सहरसा - अमृतसर स्पेशल ट्रेन 19 नवंबर को रात्रि 9.35 बजे वाराणसी जंक्शन से प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन अगले दिन 20 नवंबर को शाम छह बजे अमृतसर स्टेशन आएगी। वहीं, अहमदाबाद - दरभंगा - अहमदाबाद स्पेशल का संचालन 20 से 27 नवंबर तक किया जा रहा है। गाड़ी संख्या - 09465 अहमदाबाद - दरभंगा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार की रात 12.30 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी। दस मिनट का ठहराव लेकर गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या - 09466 दरभंगा - अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 23 से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12.15 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी। आंशिक ठहराव के बाद यह ट्रेन 12.20 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।