विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुमार मंगलम बिड़ला पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 06:24 PM (IST)

प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और शांति का अनुभव किया। उन्होंने ...और पढ़ें

कुमार मंगलम बिड़ला ने काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन, पीएम मोदी की सराहना।

कुमार मंगलम बिड़ला ने काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन, पीएम मोदी की सराहना।

HighLights

  1. उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किए।

  2. उन्होंने काशी आकर शांति महसूस की, पीएम मोदी की सराहना की।

  3. बिड़ला आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुए।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन-पूजन के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि काशी आकर उन्हें बेहद शांति और सुकून का अनुभव हुआ। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की।

मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें बाबा विश्वनाथ का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही। इसके पूर्व वह आइआइटी बीएचयू के दीक्षा समारोह में शामि‍ल हुए और अभ्‍यर्थ‍ियों को मेडल वि‍तर‍ित क‍िए। 

यह भी पढ़ें : एआइ के दौर में तकनीक को अवसर बनाएं, चुनौतियों से न घबराएं - कुमार मंगलम बिड़ला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।