विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से अपहृता बरामद, आरोपित गिरफ्तार

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 06:59 PM (IST)

सारनाथ पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एक नाबालिग अपहृता को बरामद कर आरोपित रितिक राजभर को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

सारनाथ पुलिस ने नाबालिग अपहृता को बचाया, आरोपित रितिक राजभर गिरफ्तार।

सारनाथ पुलिस ने नाबालिग अपहृता को बचाया, आरोपित रितिक राजभर गिरफ्तार।

HighLights

  1. नाबालिग किशोरी को सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया।

  2. आरोपित रितिक राजभर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया।

  3. अपहृता को ट्रेन से भगाने की फिराक में था आरोपित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नाबालिग को अगवा करने के आरोपित को सारनाथ पुलिस ने रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद कर लिया। अपहर्ता किशोरी को ट्रेन से लेकर कहीं भागने के फिराक में था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सारनाथ पुलिस के अनुसार 14 नवंबर को दिन में बाजार गई बि‍टिया दोपहर तक घर नहीं लौटी तो पिता ने 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अगवा किए जाने की जानकारी दी। तहरीर में सारनाथ क्षेत्र के ही पुरानापुल निवासी रितिक राजभर को नामजद किया।

केस दर्ज कर पुलिस अपहृता की बरामदगी में जुटी तो मुखबिर की सटीक सूचना पर शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे रेलवे स्टेशन के निकट छापेमारी कर सफलता प्राप्त कर ली। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल खुशबू कुमारी आदि शामिल रहीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।