विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देव दीपावली पर काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर की तस्‍वीरें हुईं वायरल, मन मोह लेगा काशी का नजारा

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 24 Nov 2026 07:29 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 07:34 PM (IST)

देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य सजावट की गई, जहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर, गंगा द्वार और घाटों को फूलों, रंगीन लाइटों और दीपों से मनमोहक रूप से सजाया गया, ड्रोन से भी अद्भुत दृश्य दिखे।

देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ मंदिर की अद्भुत छटा भक्तों का मन मोह लेगी।

देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ मंदिर की अद्भुत छटा भक्तों का मन मोह लेगी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देव दीपावली पर काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर में भव्‍य सजावट की गई। सुबह से ही आस्‍थावानों के घोष से काशी जहां बम बम रही वहीं देव दीपावली के उल्‍लास से बाबा दरबार भी अछूता नहीं रहा। आस्‍थावानों की जहां सुबह से ही बाबा दरबार में कतार ने आस्‍था के जनज्‍वार का नजारा द‍ि‍खाया तो वहीं आस्‍था पथ पर बाबा धाम को भी व‍िशेष फूलों से सजाया गया था। शाम होते ही बाबा दरबार में साज सज्‍जा के साथ लाइट‍िंंग के नजारे ने लोगों का मन मोह ल‍िया। 

 WhatsApp Image 2026-11-24 at 18.57.49 (1)

देव दीपावली 2026 : काशी व‍िश्‍वनाथ पर‍िसर में फूलों की लड़‍ियों से झूमर की तरह साज सज्‍जा की गई। 

 

WhatsApp Image 2026-11-24 at 18.57.49 (2)

देव दीपावली 2026 : छतों से लेकर दीवारों तक फूलों की साज सज्‍जा का क्रम एक द‍िन पहले से ही बाबा दरबार में शुरू कर द‍िया गया था। 

 

WhatsApp Image 2026-11-24 at 18.57.51 (1)

देव दीपावली 2026 : बाबा दरबार के प्रमुख ह‍िस्‍सों को रंग ब‍िरंगी लाइटों से सजाया गया है। 


WhatsApp Image 2026-11-24 at 19.01.23 (1)

देव दीपावली 2026 : गंगा द्वार के हिस्‍से की दीवारों को रंग ब‍िरंगी लाइटों से सजाया गया है। 

 

 WhatsApp Image 2026-11-24 at 19.01.24 (1)

देव दीपावली 2026 : ड्रोन के व्‍यू में काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर का आंगन और गर्भगृह का ह‍िस्‍सा रात में अनोखा नजारा प्रस्‍तुत करता नजर आया। 

 

 WhatsApp Image 2026-11-24 at 19.01.24

 देव दीपावली 2026 : काफी ऊंचाई से ड्रोन के व्‍यू में बाबा दरबार रोशनी में नहाया हुआ नजर आया। 

 

WhatsApp Image 2026-11-24 at 19.01.26

देव दीपावली 2026 : बाबा दरबार का आंगन झालरों और दीपों से प्रकाश‍ित हुआ तो देव दीपावली का नजारा शानदार हो गया। 

 

 WhatsApp Image 2026-11-24 at 19.01.27


देव दीपावली 2026 : काशी व‍िश्‍वनाथ दरबार में दीपों से देव दीपावली की आकृत‍ि उकेरी गई। 

 

 WhatsApp Image 2026-11-24 at 19.01.28 (1)

 देव दीपावली 2026 : डमरू, ओम के साथ ही स्‍वास्‍त‍िक को दीपों से बाबा के आंगन में बनाया गया। 

 

WhatsApp Image 2026-11-24 at 19.01.28 (2)

 देव दीपावली 2026 : बाबा दरबार में चारों ओर दीवारों से रोशनी मानाे बाबा के आंगन की व्‍याख्‍या करती रही। 


 WhatsApp Image 2026-11-24 at 19.01.29 (1)

 देव दीपावली 2026 : गंगा द्वार की ओर दीपों की माल‍िका ने घाट की सीढ़‍ियों पर अनोखा नजारा प्रस्‍तुत क‍िया। 

 

 WhatsApp Image 2026-11-24 at 19.01.29

 देव दीपावली 2026 : व‍िभ‍िन्‍न धार्म‍िक प्रतीकों की रंगोली को दीपों से उकेरा गया। 

 

WhatsApp Image 2026-11-24 at 19.01.30 (1)

 देव दीपावली 2026 : बाबा दरबार में गंगा द्वार की ओर ड्रोन का नजारा बाबा दरबार की भव्‍यता को द‍िखा रहा है। 

 WhatsApp Image 2026-11-24 at 19.01.30 (2)

 देव दीपावली 2026 : बाबा दरबार और गंगा में सजी हुई नौकाओं का ड्रोन व्‍यू।  

 WhatsApp Image 2026-11-24 at 19.01.30

देव दीपावली 2026 : गंगा द्वार ही नहीं आसपास के घाटों पर भी अनोखा नजारा आयोजन का द‍िखा। 


WhatsApp Image 2026-11-24 at 18.57.49

देव दीपावली 2026 : बाबा दरबार में फूलों से मोर की आकृत‍ि की सजी झांकी।  

 WhatsApp Image 2026-11-24 at 18.57.50 (1)

देव दीपावली 2026 : बाबा दरबार में स्‍तंभों को भी फूलों से सजाया गया तो पूरा पर‍िसर फूलों की सुवास से गूंजता रहा।  

 WhatsApp Image 2026-11-24 at 18.57.50

 देव दीपावली 2026 : बाबा दरबार गर्भगृह को भी फूलों की माला से सजी लड़‍ियों से व‍िशेष तौर पर सजाया गया। 

 

WhatsApp Image 2026-11-24 at 18.57.51

 देव दीपावली 2026 : बाबा दरबार प‍र‍िक्षेत्र के मंद‍िरों के श‍िखर से लेकर दीवारों तक को फूलों से सजाया गया। वैसे भी देव दीपावली का आयोजन बाबा व‍िश्‍वनाथ से ही जुड़ी आस्‍था की वजह से जीवंत है। (सभी फोटो काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर प्रशासन)


यह भी पढ़ें : Dev Deepawali 2026 : काशी में शहर ही नहीं गंगा में भी ट्रैफ‍िक जाम की नौबत, अनोखे जलउत्‍सव में उमड़ा देश

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।