विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और आस्था का दिव्य उत्सव, दीपों से जगमगाए घाट

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:05 AM (IST)

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, जहाँ भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।

दीपावली पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और आस्था का दिव्य उत्सव।

दीपावली पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और आस्था का दिव्य उत्सव।

HighLights

  1. श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दीपावली पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से मनाया गया।

  2. दशाश्वमेध घाट पर दीपों से जगमगाई गंगा आरती, मनमोहक दृश्य।

  3. दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक।

जागऱण संवाददाता, वाराणसी। प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास का वातावरण रहा।

देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में दीपावली का पर्व विशेष आध्यात्मिक महत्त्व रखता है। इस पावन अवसर पर बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा।

दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संदेश देता है।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से समस्त देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं तथा सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।

गंगा आरती में दीपों से जगमगाया दशाश्वमेध घाट

दीपावली पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दौरान दशाश्वमेध घाट पर दीपों से जगमग हुआ। घाट पर दीपों से शुभ दीपावली की आकृति उकेरी गई।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 9.22.01 PM

श्रद्धालुओं ने भी दीप प्रज्वलित किए। शंखनाद, घंटों की मधुर ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से घाट गुंजायमान रहा। श्रद्धालु भाव विभोर होकर गंगा आरती निहारते रहे।

यह भी पढ़ें- काशी की बेटियां बनीं आत्मनिर्भर, मार्शल आर्ट्स सीखकर खुद संभाल रहीं 'मास्टर' की कमान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।