विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी तमिल संगमम् 5.0 का आगाज: कन्याकुमारी-चेन्नई-कोयंबटूर से बनारस के लिए चलेंगी 7 जोड़ी विशेष ट्रेन

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:05 PM (IST)

काशी तमिल संगमम्-5.0 के लिए कन्याकुमारी से बनारस के लिए पहली विशेष ट्रेन रवाना हुई। यह संगमम् काशी और तमिलनाडु के प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का लक्ष्य रखता है।

काशी-तमिल संगमम् में आने वाले प्रतिनिधियों का कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन पर किया गया स्वागत।  -केटीएस इंटरनेट मीडिया टीम

काशी-तमिल संगमम् में आने वाले प्रतिनिधियों का कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन पर किया गया स्वागत।  -केटीएस इंटरनेट मीडिया टीम

HighLights

  1. कन्याकुमारी से काशी तमिल संगमम् के लिए पहली विशेष ट्रेन रवाना।

  2. कन्याकुमारी, चेन्नई, कोयंबटूर से बनारस के लिए सात जोड़ी ट्रेनें।

  3. काशी और तमिलनाडु के प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी तमिल संगमम्-5.0 में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। बुधवार को दक्षिण रेलवे की पहली विशेष ट्रेन कन्याकुमारी से बनारस के लिए रवाना हुई। यात्रा से पहले कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन पर प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। दक्षिण रेलवे ने संगमम् में आने वाले प्रतिनिधियों और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस को कन्याकुमारी, चेन्नई और कोयंबटूर से जोड़ने वाली 7 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की है।

इनमें ट्रेन संख्या 06041 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस स्पेशल 25 नवंबर को रवाना हुई, जो 27 नवंबर की रात आठ बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06042 बनारस-कन्याकुमारी एक्सप्रेस स्पेशल एक दिसंबर की रात 10:30 बजे रवाना होकर चार दिसंबर की सुबह 4:45 बजे कन्याकुमारी पहुंचेगी। इसके अलावा दिसंबर में चेन्नई, कोयंबटूर और कन्याकुमारी से छह अन्य जोड़ी विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें नियमित काशी तमिल संगमम् साप्ताहिक एक्सप्रेस के अतिरिक्त होंगी।

केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल पर आयोजित काशी तमिल संगमम् का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, साहित्यिक और सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करना है। आइआइटी मद्रास और बीएचयू के संयुक्त आयोजन के माध्यम से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' बनी भारत की 7वीं अंतरराष्ट्रीय ट्रेन, अब अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।