विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी से तमिलनाडु के बीच चलेंगी सात स्पेशल ट्रेनें, दर्शन के बाद अयोध्या-प्रयागराज भी जाएंगे अतिथि

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:42 PM (GMT+05:30)

काशी तमिल संगमम् के पांचवें चरण के लिए वाराणसी और तमिलनाडु के बीच सात विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें कन्याकुमारी, चेन्नई और कोयंबटूर से यात्रियों को लेकर आएंगी।

तमिलनाडु से वाराणसी के बीच चलेंगी सात स्पेशल ट्रेनें।

तमिलनाडु से वाराणसी के बीच चलेंगी सात स्पेशल ट्रेनें।

HighLights

  1. काशी तमिल संगमम् के लिए वाराणसी-तमिलनाडु के बीच सात विशेष ट्रेनें।

  2. कन्याकुमारी, चेन्नई, कोयंबटूर से वाराणसी तक चलेंगी ये गाड़ियां।

  3. यात्री काशी, प्रयागराज और अयोध्या का भ्रमण व दर्शन करेंगे।

जागरण संवाददाता,वाराणसी। काशी तमिल संगमम् के पांचवें चरण की तैयारी अंतिम दौर में है। इस कड़ी में तमिलनाडु से वाराणसी के बीच सात स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये गाड़ियां कन्याकुमारी, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और कोयंबटूर स्टेशनों से अलग-अलग तिथियों में प्रस्थान करेंगी।

काशी, प्रयागराज और अयोध्या भ्रमण और दर्शन-पूजन के बाद पहली ट्रेन एक दिसंबर को पहले समूह को लेकर रवाना हो जाएगी। आगे क्रमश: तीन दिसंबर को दूसरी, पांच दिसंबर को तीसरी, सात दिसंबर को चौथी, नौ दिसंबर को पांचवीं, 11 दिसंबर को छठी और 13 दिसंबर को सातवीं ट्रेन इन समूहों को वापस लेकर जाएंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या-06041 कन्याकुमारी से 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान करके 27 को रात 8 बजे आएगी। गाड़ी संख्या-06043 चेन्नई सेंट्रल को 28 नवंबर को सुबह 4.15 बजे रवाना होकर 29 को रात 8 बजे आएगी।

गाड़ी संख्या-06047 कोयंबटूर जं. से 29 नवंबर को शाम 6 बजे चलकर एक दिसंबर को रात 8 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या-06049 चेन्नई सेंट्रल से दो दिसंबर को सुबह 4.15 बजे प्रस्थान करके तीन दिसंबर को रात 8 बजे आएगी। गाड़ी संख्या-06051 कन्याकुमारी को तीन दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर पांच दिसंबर को रात 8 बजे आएगी।

गाड़ी संख्या-06053 कोयंबटूर से पांच दिसंबर को शाम 6 बजे चलकर सात दिसंबर को रात 8 बजे आएगी। गाड़ी संख्या-06055 चेन्नई सेंट्रल से आठ दिसंबर को सुबह 4.15 बजे प्रस्थान करके नौ दिसंबर को रात 8 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर सिटी स्टेशन से गुजरेंगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, अमृतसर और मुंबई के लिए मिलेगी सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।