गाजीपुर सिटी स्टेशन से गुजरेंगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, अमृतसर और मुंबई के लिए मिलेगी सुविधा
दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो त्योहार विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। ये ट्रेनें गाजीपुर सिटी स्टेशन से होकर अमृतसर-सहरसा और मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेंगी।

गाजीपुर सिटी स्टेशन से गुजरेंगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें।
HighLights
दीपावली-छठ बाद यात्रियों की भीड़ के लिए विशेष ट्रेनें।
अमृतसर-सहरसा और मुजफ्फरपुर-एलटीटी ट्रेनें गाजीपुर से गुजरेंगी।
पंजाब, बिहार, मुंबई यात्रियों को मिलेगी यात्रा में सहूलियत।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। अमृतसर-सहरसा और मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली ये ट्रेनें गाजीपुर सिटी स्टेशन से होकर गुजरेंगी।
दोनों ट्रेनों के आने-जाने की तिथियां और समय अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। इससे पंजाब, बिहार और मुंबई की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
अमृतसर-सहरसा ट्रेन का समय
गाड़ी संख्या 04672 अमृतसर-सहरसा त्योहार विशेष ट्रेन 20 नवंबर को अमृतसर से रात 8.10 बजे रवाना होगी। गाजीपुर सिटी बलिया होते हुए तीसरे दिन सुबह 5.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04671 सहरसा-अमृतसर ट्रेन 22 नवंबर को सुबह 10 बजे रवाना होगी। उसी दिन गाजीपुर सिटी स्टेशन पर शाम 7.35 बजे और वाराणसी में रात 9.35 बजे पहुंचेगी। 23 नवंबर को शाम छह बजे अमृतसर पहुंचेगी।
मुंबई के लिए भी विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 05217 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन 23 नवंबर को सुबह 8.40 बजे मुजफ्फरपुर से चलेगी। गाजीपुर सिटी स्टेशन पर दोपहर 2.40 बजे और औड़िहार में 3.17 बजे पहुंचेगी। अगले दिन रात 10.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में 05218 ट्रेन 25 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी। 26 नवंबर को गाजीपुर सिटी स्टेशन पर रात 8.40 बजे पहुंचेगी और 27 नवंबर की सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों में क्रमश: 19 और 18 कोच लगाए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।