विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में कोहरे से निपटने की तैयारी: रोडवेज बसों में लगेंगे 'ऑल वेदर बल्ब', फॉग लाइट की जरूरत खत्म

Published: Sat, 21 Nov 2026 02:50 PM (IST)

रायबरेली में ठंड और धुंध के बढ़ते असर को देखते हुए रोडवेज बसों में अब फॉग लाइट की जगह 'ऑल वेदर बल्ब' लगाए जाएंगे। इससे कोहरे और बारिश में भी बेहतर दृश्यता मिलेगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. रोडवेज बसों में अब 'ऑल वेदर बल्ब' लगाने का निर्णय।

  2. कोहरे और बारिश में भी बेहतर दृश्यता सुनिश्चित होगी।

  3. फॉग लाइट की आवश्यकता अब पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। ठंड की शुरुआत के साथ ही धुंध का असर दिखने लगा है। पिछले आठ दिनों से सुबह और रात के समय धुंध छाई रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थमी है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाली रोडवेज बसों के चालकों को कम दृश्यता के कारण काफी सतर्कता बरतनी पड़ती है।

ऐसे में परिवहन निगम की बसों में अलग से फाग लाइट लगाने की जरूरत नहीं होगी। इसके स्थान पर आल वेदर बल्ब लगाए जाएंगे। इससे कोहरे, बारिश के दौरान भी सड़क पर बेहतर दृश्यता मिलने की उम्मीद है।

परिवहन निगम की ओर से संचालित सभी बसों में इन बल्बों को लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कोहरे और धुंध के दौरान सड़क पर रोशनी समान रूप से बनी रहेगी। सर्दियों में रात के समय घना कोहरा होने पर दृश्यता कई बार बेहद कम हो जाती है। ऐसे में सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। चालकों को बस की गति कम करके बेहद सावधानी से वाहन चलाना पड़ता है।

पहले ऐसी स्थिति में फाग लाइट का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब आल वेदर बल्ब से इस समस्या को कम करने की तैयारी की जा रही है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन का कहना है कि जिले में निगम की 94 और 70 अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? कल अपने बूथ पर जाकर करें जांच, गलती सुधारने का भी मिलेगा मौका

इन सभी बसों में आल वेदर बल्ब लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।